मध्य प्रदेश के बीना से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता पर हाईकोर्ट में सुनवाई। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल का आरोप लगाया, सप्रे ने कहा- 'मैं कांग्रेस में हूं'।

जबलपुर/भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की बीना विधानसभा सीट से विधायक निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर चल रहा कानूनी विवाद अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने जवाब दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 29 अप्रैल की तारीख तय की है, वहीं विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष 22 अप्रैल को इस पर सुनवाई होगी।
सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से अदालत को अवगत कराया गया कि प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण 9 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष इस मामले की सुनवाई नहीं हो सकी थी। सरकार ने कोर्ट से जवाब पेश करने के लिए मोहलत मांगी, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने विधानसभा अध्यक्ष को 22 अप्रैल को सुनवाई करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सप्रे की सदस्यता रद्द करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब विधायक निर्मला सप्रे ने हाईकोर्ट में दिए अपने बयान में कहा कि वह अब भी कांग्रेस की सदस्य हैं। उनके वकील संजय अग्रवाल ने दलील दी कि जब विधायक ने औपचारिक रूप से पार्टी नहीं छोड़ी है, तो उनकी सदस्यता समाप्त करने का कोई संवैधानिक आधार नहीं बनता। सप्रे के इस बयान को हाईकोर्ट ने अपने रिकॉर्ड में ले लिया है।
याचिकाकर्ता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आरोप है कि निर्मला सप्रे ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का दामन थाम लिया था। सिंघार के अधिवक्ता विभोर खंडेलवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष रखते हुए कहा कि सप्रे के भाजपा में शामिल होने के पर्याप्त सबूत सोशल मीडिया पर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल तक पार्टी व्हिप की प्रतियां और अन्य साक्ष्य पेश किए जाएंगे जो साबित करेंगे कि सप्रे ने स्वेच्छा से पार्टी बदली है।
इससे पहले हुई सुनवाई में चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया था कि केवल सोशल मीडिया पोस्ट या वायरल तस्वीरों के आधार पर किसी विधायक की सदस्यता और स्थिति तय नहीं की जा सकती। अदालत ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिए कि वे विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष 'ठोस और प्रमाणिक साक्ष्य' प्रस्तुत करें।
दिसंबर 2023: निर्मला सप्रे ने बीना सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता।
मई 2024: लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान वे सीएम डॉ. मोहन यादव के साथ बीजेपी के मंच पर नजर आईं।
जुलाई 2024: उमंग सिंघार ने संविधान की 10वीं अनुसूची (दल-बदल विरोधी कानून) के तहत स्पीकर को याचिका दी।
नवंबर 2024: स्पीकर द्वारा निर्णय न लिए जाने पर मामला हाईकोर्ट पहुँचा।
अब सभी की निगाहें 22 अप्रैल को होने वाली विधानसभा अध्यक्ष की सुनवाई पर टिकी हैं, जहाँ यह तय होगा कि सप्रे के खिलाफ दल-बदल के साक्ष्य कितने पुख्ता हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह