सतना में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है। राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि और विकसित भारत के लक्ष्य पर पार्टी निरंतर कार्य कर रही है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
भाजपा विचारधारा आधारित दल है और वह अपने विचारों के साथ आगे बढ़ती है। पार्टी के गठन के साथ ही भाजपा के जो विचार थे उन विचारों व सिद्धांतों पर पार्टी आज भी कायम है। भाजपा ने कभी सत्ता के लिए अपने सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं किया। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कही। उन्होंने यह बात पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में अपने विषय कार्यपद्धति को मुख्य वक्ता की हैसियत से सम्बोधित करते हुए कही। सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास मिश्रा ने की। भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के सातवें सत्र में मुख्य वक्ता की हैसियत से सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी अपनी स्वयं की कोई विचारधारा नहीं है जबकि भाजपा और उसका कार्यकर्ता विचारों के साथ आगे बढ़ रही है। विपक्षी दल कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष व परिवार विशेष के सहारे चल रहा है।
भाजपा 365 दिन काम करती है
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि आज भाजपा जिस स्थित में है वह कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के दम पर है। भाजपा एक ऐसा दल है जो लगातार वर्ष भर (365 दिन) लगातार काम करता है। भाजपा के लिए नेशन पहले है। उन्होंने कहा कि संगठन शरीर है, तो कार्यकर्ता उसकी आत्मा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को विस्तार से समझाया।
विजन के साथ काम करती है भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जोर देकर कहा कि भाजपा ही एक ऐसा दल है जो एक विजन के साथ काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन ही है कि आज भारत दुनिया का नेतृत्व करने को तैयार है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति के रूप में आगे बढ़ रहा है। 2047 तक भारत दुनिया की तीसरी मजबूत अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।
राष्ट्र प्रथम हमारा मूल सिद्धान्त: विजय दुबे
संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे ने वैचारिक अधिष्ठान विषय परअपने विचार रखते हुए कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित राजनैतिक दल है जो राष्ट्र प्रथम की अवधारणा से प्रेरित होकर कार्य करती है और यही पार्टी के प्रमुख सिद्धान्तों में से एक है। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक प्रभाकर सिंह ने की।
राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धान्त पर कार्य कर रही भाजपा : प्रतिमा बागरी
राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का काम करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत परिश्रम से ही भाजपा राष्ट्र प्रथम के सिद्धान्तों पर चल कर जनता की सेवा कर रही है। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा सुरेन्द्र सिंह बघेल ने की।
विकसित भारत हमारा लक्ष्य : गणेश सिंह
सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पहली ऐसी सरकार है जहां हर तीसरे घर के व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारा लक्ष्य 2047 मे विकासशील भारत को विकसित भारत बनाना है। इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी ने की।
भाजपा में व्यक्ति नहीं संगठन सर्वोपरि है : योगेश ताम्रकार
महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं बल्कि संगठन ही सर्वोपरि होता है। सम्पर्क, संवाद एवं समन्यव हमारे संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। इस सत्र की अध्यक्षता नगर निगम स्पीकर राजेश चतुर्वेदी ने की।
दूसरे दलों से आए लोगों को भी प्रशिक्षित करेंगे
कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति- नीति से अवगत करवाने के लिए आयोजित किए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों से आए लोगों को प्रशिक्षित करने के लिए अलग से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
कुशाभाऊ जैसी हो सादगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं सत्ता के नशे से दूर रहने और सादगी के साथ काम करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आज पार्टी के किसी नेता को छोटा पद भी मिलता है तो वह बड़ी-बड़ी गाड़ियों व सायरनों के साथ चलता है लेकिन हमें इससे बचना है। हमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे जैसी सादगी अपनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री ठाकरे राष्ट्रीय स्तर के नेता होते हुए बसों में सफर करते थे।
ये रहे मौजूद
भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय, जिला संगठन प्रभारी जीएस ठाकुर, चित्रकूट विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विधायक विक्रम सिंह विक्की, चित्रकूट विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, जिला प्रशिक्षण प्रभारी राजेश पांडेय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुष्मिता सिंह परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद तिवारी, चन्द्रकमल त्रिपाठी, पूर्व स्पीकर अनिल जायसवाल, पूर्व महापौर ममता पांडेय, सीमा यादव, प्रियांशा उर्मलिया, नीता सोनी, धर्मेन्द्र सिंह बिसेन, श्रीराम मिश्रा, स्वप्ना सिंह, प्रबल श्रीवास्तव, आदित्य यादव, विजय तिवारी, शैलेन्द्र शर्मा, पूर्व स्पीकर सुधीर सिंह तोमर, सुनील सेनानी, बालेन्द्र गौतम, विपिन चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत गौतम ने किया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।