मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्य प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक गौरव को नई ऊंचाइयां देते हुए "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के नए सेक्टर 'भोपाल-चंदेरी-ओरछा' का शुभारंभ किया।

भोपाल | स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मध्य प्रदेश के पर्यटन और धार्मिक गौरव को नई ऊंचाइयां देते हुए "पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा" के नए सेक्टर 'भोपाल-चंदेरी-ओरछा' का शुभारंभ किया। परशुराम जयंती के अवसर पर राजधानी के स्टेट हैंगर से इस सेवा को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री ने इसे ओरछा के राजा राम के दर्शन के लिए 'पुष्पक विमान' की आधुनिक व्यवस्था करार दिया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ओरछा और चंदेरी, दोनों ही प्रदेश के प्रमुख विरासत स्थल हैं। ओरछा जहाँ भगवान श्रीराम के राजा स्वरूप के लिए विश्व विख्यात है, वहीं चंदेरी का आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व त्रेता और द्वापर युग से जुड़ा है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में धार्मिक यात्राओं को सुगम, सुरक्षित और आनंददायक बनाना है। डॉ. यादव ने बताया कि मध्य प्रदेश की इस नवाचारी एविएशन पॉलिसी से महाराष्ट्र सहित कई अन्य राज्य प्रेरणा ले रहे हैं।
पर्यटकों की सुविधा के लिए राज्य सरकार ने हेली सेवा के किरायों को पारदर्शी रखा है:
चंदेरी से ओरछा: 2,750 रुपये
भोपाल से चंदेरी: 5,500 रुपये
भोपाल से ओरछा: 6,500 रुपये
विशेष पैकेज (भोपाल से ओरछा): 14,500 रुपये (इसमें हेलीकॉप्टर किराया, टैक्सी शुल्क, दर्शन और प्रसाद की व्यवस्था शामिल है)। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इन सेवाओं के संचालन के लिए राज्य सरकार 'मैचिंग ग्रांट' के रूप में एक बड़ी राशि खर्च कर रही है ताकि पर्यटकों पर आर्थिक बोझ कम रहे और पर्यटन गतिविधियों का विस्तार हो।
मुख्यमंत्री के अनुसार, हवाई यातायात के विस्तार से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियाँ भी तेज होंगी। पर्यटन स्थलों पर बढ़ती आवाजाही से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार रेल, बस और सड़क के साथ-साथ अब जल यातायात और हवाई सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में प्रदेश पहले ही जरूरतमंदों के लिए 'पीएमश्री एयर एंबुलेंस' की सेवा शुरू कर चुका है।
इस सेवा के लिए 6 सीटों वाले अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने भोपाल-चंदेरी-ओरछा सेक्टर के पहले यात्रियों—श्री अवधेश प्रसाद शुक्ला, श्रीमती रेवती शुक्ला और श्री रमाशंकर शुक्ला—को स्वयं बोर्डिंग पास प्रदान किए। इच्छुक पर्यटक अपनी सीट की बुकिंग flyola.in और IRCTC के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर डॉ. यादव ने उनके साहस और पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने वाले परशुराम जी हर युग में प्रेरणापुंज रहेंगे। ऐसे दिव्य व्यक्तित्व की जयंती पर पर्यटन सेवा का यह नया सेक्टर प्रदेश की जनता को समर्पित किया गया है। कार्यक्रम में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, भोपाल महापौर मालती राय और फ्लाई ओला के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े...

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।