सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
सरकारी जमीन पर कब्जे के खेल में धारणाधिकार योजना किस तरह हथियार बन सकती है, इसका एक और गंभीर मामला धवारी क्षेत्र में सामने आया है। यहां पति-पत्नी के नाम अलग-अलग धारणाधिकार पट्टे जारी करने, पहले से जारी पुराने पट्टे की जानकारी छिपाने और सार्वजनिक रास्ते की जमीन को पट्टायोग्य रिक्त भूमि बताने जैसी गंभीर अनियमितताएं जांच में उजागर हुई हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन गड़बड़ियों को किसी राजनीतिक आरोप या शिकायतकर्ता के दावे ने नहीं, बल्कि तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन की जांच रिपोर्ट ने रेखांकित किया है। 23 सितंबर 2026 को तैयार इस पांच पृष्ठीय जांच प्रतिवेदन की प्रमाणित प्रति सूचना के अधिकार के तहत सामने आई है। कलेक्टर कार्यालय ने आवेदक रामनरेश पाण्डेय को यह दस्तावेज उपलब्ध कराया है।
मंदिर, धर्मशाला और सार्वजनिक रास्ता मौजूद
मामला नगर निगम के धवारी वार्ड की आराजी क्रमांक 333/1/1 से जुड़ा है। शिकायत में बताया गया था कि इस भूमि पर करीब 67 वर्षों से आदिदेव भगवान शंकर का मंदिर, धर्मशाला, कुआं और सार्वजनिक रास्ता मौजूद है। आरोप था कि राजस्व अमले ने इन सार्वजनिक उपयोग की जगहों की वास्तविक स्थिति को नजरअंदाज कर अनूप शुक्ला और उनकी पत्नी अनीता शुक्ला के नाम अलग-अलग धारणाधिकार पट्टे जारी कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। जांच में सार्वजनिक रास्ते के अस्तित्व और नगर निगम द्वारा वहां खड़ंजा कराए जाने की पुष्टि हुई। इसके बावजूद रास्ते के हिस्से को रिक्त भूमि बताकर पट्टा क्षेत्र में शामिल किया गया।
अब कलेक्टर पर निगाहें
यह मामला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में बीटीआई ग्राउंड के सामने करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंचा प्रशासन भी धारणाधिकार पट्टों के जरिए कब्जे के आरोपों से जुड़े विवाद के सामने था। वहां बुलडोजर कार्रवाई और विरोध के बीच दो आवास छोड़कर प्रशासनिक टीम को लौटना पड़ा था। अब धवारी का जांच प्रतिवेदन सरकारी जमीन पर पट्टा वितरण की प्रक्रिया और राजस्व अमले की भूमिका पर नए सवाल खड़े कर रहा है। धवारी मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद अब निगाहें कलेक्टर पर हैं कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्रस्तावित कार्रवाई कब होती है और विवादित पट्टों पर अंतिम फैसला कब लिया जाता है।
राजस्व अमले की भूमिका पर गंभीर सवाल
तत्कालीन राजस्व निरीक्षक योगेश तिवारी और हल्का पटवारी उमेश सिंह द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन को तहसीलदार ने अपूर्ण और तथ्यात्मक रूप से त्रुटिपूर्ण माना है। रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों को पदीय दायित्वों के निर्वहन में दोषी ठहराते हुए गंभीर लापरवाही का मामला बताया गया है। उनके विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन और नियम 14 के तहत विभागीय जांच शुरू करने की सिफारिश की गई है। दोनों पट्टों के निरस्तीकरण अथवा संशोधन तथा सार्वजनिक रास्ते की जमीन को पट्टा क्षेत्र से अलग कर राजस्व अभिलेख दुरुस्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। हालांकि, ये सिफारिशें हैं, अंतिम कार्रवाई का आदेश नहीं।
एक परिवार, दो पट्टे और पुराने आवंटन की अनदेखी
जांच रिपोर्ट का सबसे महत्वपूर्ण खुलासा यह है कि अनूप शुक्ला की माता जनकलली के नाम वर्ष 1984 के अधिनियम के तहत पहले ही पट्टा जारी हुआ था। जांच अधिकारी को इस पुराने पट्टे के निरस्तीकरण का कोई सक्षम आदेश नहीं मिला। इसके बावजूद पुराने पट्टे की वैधानिक स्थिति का परीक्षण किए बिना नए धारणाधिकार पट्टे जारी कर दिए गए। शासन के 24 सितंबर 2020 के परिपत्र की कंडिका 3.1 के स्पष्टीकरण के अनुसार 1984 के अधिनियम का लाभ ले चुके हितग्राही नई योजना के तहत पट्टा पाने के पात्र नहीं हैं। दूसरी गंभीर गड़बड़ी पति-पत्नी के नाम अलग-अलग पट्टे जारी करने की है। इसी परिपत्र की कंडिका 3.7 में स्पष्ट व्यवस्था है कि एक परिवार को एक ही बार लाभ दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। जांच में दोनों के पति-पत्नी होने की पुष्टि हुई, लेकिन उन्हें अलग-अलग पट्टे देने के लिए स्वतंत्र पात्रता का कोई प्रमाणित अभिलेखीय आधार नहीं मिला।
सार्वजनिक रास्ते को बना दिया रिक्त जमीन
जांच प्रतिवेदन में शासन के परिपत्र की कंडिका 3.6 का भी हवाला दिया गया है, जिसमें सड़क, गली और सामुदायिक उपयोग की भूमि पर धारणाधिकार पट्टा देने पर रोक है। जांच अधिकारी के मुताबिक मौके पर पहले से सार्वजनिक रास्ता प्रचलित था और नगर निगम ने वहां खड़ंजा भी कराया था। इसके बावजूद जांच प्रतिवेदन में इस हिस्से को सार्वजनिक उपयोग की भूमि के रूप में चिह्नित करने के बजाय रिक्त स्थान के रूप में प्रस्तुत किया गया। बाद में वहां निजी निर्माण हो जाने से पहले की अनियमितता वैध नहीं हो जाती।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह