सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल की वसूली और कनेक्शन दोबारा जोड़े जाने की जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता चंदन तिवारी को कथित तौर पर बंधक बना लिया गया। आरोप है कि मिल संचालक ने परिसर का गेट बंद कर उन्हें रोक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर जेई को मुक्त कराया। मिल पर विभाग का करीब 14 लाख रुपये बकाया बताया जा रहा है। हालांकि, मिल संचालक ने बिलिंग में गड़बड़ी और शिकायतों का निराकरण नहीं होने को विभागीय कार्रवाई की वजह बताया है। जानकारी के मुताबिक, आरपी राइस मिल के संचालक रूपेश पटेल पर करीब 14 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। मिल का स्वीकृत विद्युत भार 140 एचपी है। मंगलवार को बकाया जमा नहीं होने पर विभागीय टीम ने कनेक्शन काट दिया था। आरोप है कि अगले ही दिन संचालक ने बिना अनुमति खुद कनेक्शन जोड़कर मिल में बिजली का उपयोग शुरू कर दिया। इसकी जांच करने पहुंचे जेई चंदन तिवारी को परिसर में रोककर गेट बंद कर दिया गया। जेई ने डीई पंकज दुबे को सूचना दी। डीई के एसडीएम से संपर्क के बाद मझगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जेई को बाहर निकलवाया। विभाग की ओर से अभद्रता और धमकी दिए जाने की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
संचालक का दावा, गलत मीटर से बढ़ा बिल
दूसरी ओर मिल संचालक रूपेश पटेल का कहना है कि पिछले कई महीनों से मिल बंद थी, इसके बावजूद ओवर बिलिंग के कारण 3 लाख 67 हजार रुपये का बिल थमा दिया गया। उन्होंने मीटर और बिलिंग की जांच के लिए विभाग में आवेदन दिए थे। उनके मुताबिक, जांच में मीटर गलत पाया गया और उसे बदला भी गया, लेकिन इसके बाद भी बिल कम होने के बजाय बढ़ता गया। समाधान के लिए डीई और एसई को पत्राचार किया गया। संचालक का दावा है कि उनके खाते से बिजली कंपनी के पक्ष में करीब साढ़े 3 लाख रुपये की राशि स्वत: भी कट चुकी है। उन्होंने बिल जमा करने के लिए मोहलत मांगी थी, लेकिन विभाग लगातार पेनाल्टी लगाता रहा।
2 लाख की छूट पर भी उठे सवाल
मिल के बिल में करीब 2 लाख रुपये की छूट दिए जाने की बात भी सामने आई है। विभागीय स्तर पर इसे नियम विरुद्ध बताए जाने की चर्चा है, जबकि संचालक का कहना है कि यह छूट विभाग की ओर से ही बिल समाधान के दौरान दी गई थी। मिल में बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज होने की जानकारी भी विभागीय सूत्रों ने दी है। अब जांच का विषय यह है कि मीटर बदलने के बाद भी बिल क्यों नहीं सुधरा, छूट किस आधार पर दी गई और कनेक्शन काटे जाने के बाद बिजली का उपयोग किन परिस्थितियों में शुरू हुआ। दोनों पक्षों के आरोपों के बीच विभागीय जांच और पुलिस कार्रवाई से ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह