रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
एक साल पहले सीएम राइज स्कूल भवन बन कर तैयार हो जाने थे। अब तक नहीं हुए। जहां बन गई बिल्डिंग वहां हैंडओव्हर नहीं हुई। काम चलाऊ कुछ कमरे बनाकर दे दिए गए। अब उसी में कक्षाएं चल रही हैं। रीवा शहर की सबसे महंगी पीके स्कूल एक साल पीछे चल रही है। अफसर लगातार निरीक्षण किए लेकिन ठेकेदार ने काम समय पर नहीं किया। अब इसकी सजा छात्राओं को भुगतनी पड़ रही। सभी सीएम राइज बिल्डिंग का काम तय समय से एक साल पीछे चल रही हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग ने सीएम राइज नया कान्सेप्ट ले कर आई। प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के लिए सीएम राइज स्कूल बनाने का निर्णय लिया गया। रीवा में सभी विकासखंडों को एक एक सीएम राइज मिला। पहले इसका नाम सीएम राइज था अब नया नाम सांदीपनी विद्यालय रख दिया गया है। नाम बदला लेकिन काम नहीं बदला। व्यवस्थाएं वैसी ही थी। इन सभी स्कूलों के भवनों को सरकार ने पयाप्त बजट दिया।
करोड़ों की बिल्डिंग सभी जगह बन रही है। रीवा पीके स्कूल का भवन सबसे महंगा है। पहले अकेले इसका निर्माण लागत 56 करोड़ था। बाद में इसमें आॅडिटोरियम और जोड़ दिया गया। यह जितनी महंगी है, उतना ही इसका काम देरी से चल रहा है। छात्रों को नया भवन देखने को तो सब जगह मिल रहा लेकिन बैठने को तरस रहे। पुराने, जर्जर और किराए के भवनों में छात्रों को पढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जहां भवन बन गए हैं, वहां हैंडओव्हर नहीं किया गया। अब कब छात्रों को नया भवन मिलेगा, यह कहना मुश्किल है।
ठेकेदार हैंडओव्हर को तैयार, प्राचार्य टेकओव्हर नहीं कर रहे
सीएम राइज स्कूलों के तीन भवन बन गए हैं लेकिन इन स्कूलों के हैंडओव्हर में समस्या आ रही है। प्राचार्य इन विद्यालय भवनों को टेकओव्हर नहीं कर रहे हैं। इसके पीछे समस्या नियम और शर्तें हैं। भवन को लेने के पहले ऐसी ऐसी शर्तें रखी गई हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद प्राचार्य उन पर हस्ताक्षर करने से भी डर रहे हैं। इसी चक्कर में सेमरिया और उभौरा की सीएम राइज स्कूलों के भवन फंसे हुए हंै। भवन बन गए हैं लेकिन प्राचार्य नहीं ले रहे।
पीके स्कूल में काम जोरों से लगा फिलहाल 40 कमरे देगा ठेकेदार
रीवा की सबसे महंगी सीएम राइज स्कूल पीके है। यह 56 करोड़ में बन रही है। इसकी लागत और बढ़ गई है। ऐसे में इस विद्यालय को सबसे पहले बनना था फिर भी पिछड़ गई। फिलहाल पूरा फोकस ठेकेदार ने 40 कमरों को पूरा कर प्राचार्य को सौंपने पर कर लिया है। पीके स्कूल के पुरा छात्रों का एलुमिनी मीट होना है। इसी की तैयारी में प्रबंधन जुटा हुआ है। फिलहाल 40 कमरे देकर सामने की जर्जर बिल्डिंग को जमींदोज कर दिया जाएगा।
9 सीएम राइज स्कूलों में कुछ कमरे मिले, तीन जगह वह भी नहीं
रीवा और मऊगंज जिला में कुल 12 सीएम राइज बिल्डिंग बन रही हैं। कई जगहों पर भवन बन गए हैं लेकिन हैंडओव्हर नहीं हुए। पूरी तरह से भवन तैयार नहीं है। कुछ कमरे जरूर दे दिए गए हैं, जिससे सीएम राइज परिसर में कक्षाओं का संचालन शुरू हो गया है। ऐसी स्कूलों में मनगवां, ढेरा, देवतालाब, सिरमौर, त्योंथर, रघुनाथगंज, रायपुर कर्चुलियान शामिल हैं। वहीं तीन स्कूलों में किसी को इंट्री नहीं मिल पाई है।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह