रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
सरकारी काम देखना है तो सिरमौर फ्लाईओव्हर जरूर जाइए। यहां मेंटीनेंस चल रहा है। गड्ढÞों को भरने का काम एक महीने से चल रहा है। आज तक भर नहीं पाया। मजदूर सौ दिन चले अढ़ाई कोस जैसा काम कर रहे। एक गड्ढा आधा दर्जन मजदूर एक दिन खोदते हैं फिर उसे पाटने में तीन दिन लगाते हैं। इस काम ने जहां जाम नहीं लगता था, वहां भी जाम जैसे हालात खड़े कर दिए हैं। वर्तमान समय वैवाहिक सीजन का आ गया है। बाजार से लेकर मुख्य मार्गों पर सिर्फ भीड़ ही भीड़ हैं।
सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पहले कॉलेज चौराहा के रोटरी के चारों तरफ की सड़क निर्माण ने परेशान किया। अब सिरमौर ओव्हर ब्रिज के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है। काम ऐसा जो खत्म नहीं हो रहा है। एक महीने से सिर्फ ओव्हर ब्रिज के गड्ढों को दुरुस्त करने का काम कराया जा रहा है। ओव्हर ब्रिज का काम पीडब्लूडी ओव्हर ब्रिज करा रहा है। मौके पर आधा से एक दर्जन मजबूर लगाए गए हंै लेकिन इनके काम की स्पीड देखकर आप समझ जाएंगे कि यह काम कितने दिन में पूरा होगा। पूरा काम सरकारी जैसा ही चल रहा है। एक गड्ढे को मेंटेन करने में तीन से चार दिन का समय लगाया जा रहा है। एक हिस्से का काम तो पूरा हो गया है। दूसरे तरफ का काम शुरू किया गया है। इस काम ने रीवा वालों की हालत खराब कर दी है। ओव्हर ब्रिज में सुबह से लेकर देर रात तक जाम लग रहा है। बेरिकेड खड़े कर दिए हैं, जिसके कारण पूरा ओव्हर ब्रिज एकांगी हो गया है।
बस, एम्बुलेंस, स्कूल वैन सब फंस रहे हैं
ओव्हर ब्रिज के मेंटीनेंस काम काफी धीमी गति से चल रहा है। इसके मेंटीनेंस में मानो जानबूझ कर लापरवाही बरती जा रही है। मजदूरों के कार्यों की मॉनीटरिंग तक नहीं की जा रही है। इसके कारण ही काम धीमा चल रहा है। बुधवार को सुबह 8 बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था। सुबह बच्चों को स्कूल जाना पड़ता है। स्कूल बैन और बसें फंसी रही। बच्चों को स्कूल जाने में देरी हुई। इसके अलावा दोपहर से शाम तक रुक रुक कर जाम लगा रहा। लोगों को सम्हलने का मौका तक नहीं मिल रहा था। ओव्हर ब्रिज पर किसी तरह की व्यवस्था और पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे, जो जाम से लोगों को बचा पाएं। हालांकि सभी जूझते और निकलते रहे।
ओव्हर ब्रिज के नीचे बढ़ रहा वाहनों का दबाव
पिछले कई दिनों से सिरमौर ओव्हर ब्रिज पर दबाव बढ़ रहा है। निर्माण के कारण जाम लग रहा है। लंबा जाम देखकर अब लोग ओव्हर ब्रिज से जाने में आनाकानी करने लगे हैं। इसका असर यह हुआ कि अब ओव्हर ब्रिज के नीचे वाहनों का दबाव बढ़ना शुरू हो गया है। सिरमौर चौराहा पर भी जाम जैसे हालात बनने शुरू हो गए हैं। प्रशासन ही जाम की वजह बन रही है। यदि पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान देते तो हालात नहीं बिगड़ते।

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह