सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री आवास योजना में सरकारी लक्ष्य और मैदानी हकीकत के बीच बड़ा अंतर सामने आने पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी ने नागौद और उचेहरा जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई। बुधवार को गूगल मीट के जरिए हुई समीक्षा में आवास निर्माण की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने वेतन कटौती, नोटिस जारी करने और सचिव के निलंबन का प्रस्ताव भेजने तक के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार नागौद जनपद की समीक्षा में पीसीओ अरुण त्रिपाठी के सेक्टर में अत्यंत कम प्रगति मिलने पर नोटिस जारी करने को कहा गया। वहीं ग्राम पंचायत भाजीखेरा में आवास निर्माण की स्थिति बेहद खराब मिलने पर संबंधित सचिव के निलंबन का प्रस्ताव तैयार कर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही को सामान्य प्रशासनिक चूक मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
उचेहरा जनपद में भी तस्वीर संतोषजनक नहीं मिली। ग्राम पंचायत पहाड़ी के सचिव का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। उपयंत्री राजकुमार पांडेय के सेक्टर में एक महीने में महज चार और उपयंत्री राकेश ताम्रकार के सेक्टर में केवल पांच आवास पूरे होने पर सीईओ ने कड़ी नाराजगी जताई। दोनों को सात दिन के भीतर अपेक्षित प्रगति लाने की चेतावनी दी गई।
दिसंबर तक पूरा करना होगा लक्ष्य
समीक्षा के दौरान एपीओ और बीसी प्रधानमंत्री आवास को वर्क कोड से संबंधित समस्याओं का परीक्षण कर समय -सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। सीईओ ने कहा कि हितग्राहियों को मजदूरी का भुगतान समय पर मिले और नियमानुसार किस्तें जारी हों। किस्त जारी होने के बाद निर्माण की लगातार निगरानी की जाए, ताकि आवास अधूरे न रहें। दिसंबर तक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्होंने नोडल अधिकारियों और सेक्टर प्रभारियों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए। चेतावनी दी गई कि काम में देरी बर्दाश्त नहीं होगी और लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नागौद व उचेहरा जनपद के अधिकारी, जिला पंचायत के आवास प्रभारी, सहायक यंत्री, एपीओ, बीसी आवास, सचिव और जीआरएस जुड़े रहे।
आज सम्मिलन में रहेगी किसानों व ग्रामीण सड़कों के मुद्दों की गूंज
किसानों के लंबित भुगतान, रबी सीजन की तैयारियों और ग्रामीण क्षेत्रों की बुनियादी समस्याओं को लेकर 26 नवंबर को जिला पंचायत की सामान्य सम्मेलन बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार में होने वाली इस बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा के साथ अधिकारियों से जवाब-तलब किया जाएगा।
इन पर रहेगा फोकस

रीवा के सिरमौर फ्लाईओवर पर एक महीने से जारी धीमी मरम्मत ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। बैरिकेडिंग के कारण रोज जाम लग रहा है। स्कूल बसें, एंबुलेंस और आम वाहन चालक परेशान हैं।
रीवा और मऊगंज की 12 सांदीपनी विद्यालय परियोजनाओं का निर्माण तय समय से एक साल पीछे है। पीके स्कूल का 56 करोड़ का भवन अधूरा है। कहीं हैंडओवर अटका तो कहीं विद्यार्थी पुराने भवनों में पढ़ रहे हैं।
रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट पर पांच आदतन अपराधियों को जिला बदर किया। आदेश के तहत आरोपियों को रीवा सहित छह जिलों की सीमाओं से एक साल बाहर रहना होगा।
सतना जिला अस्पताल में रिजेंट की कमी से दो महीने से सीबीसी, सीआरपी और थायराइड जांच बंद हैं। मलेरिया किट भी खत्म हो गई है। मरीज निजी पैथोलॉजी में महंगी जांच कराने को मजबूर हैं।
सतना के मझगवां स्थित आरपी राइस मिल में बिजली बिल वसूली और कनेक्शन जांच करने पहुंचे जेई को कथित तौर पर बंधक बनाया गया। पुलिस ने मुक्त कराया। संचालक ने ओवरबिलिंग और मीटर गड़बड़ी के आरोप लगाए।
सतना के रामस्थान स्थित भिलाई जेपी प्लांट की मैग्जीन से 1120 इलेक्ट्रिकल डेटोनेटर चोरी हो गए। 15 नकाबपोश संदिग्धों के भागने की जानकारी मिली। पुलिस अवैध खनन गिरोह और सुरक्षा कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
सतना जंक्शन पर महानगरी एक्सप्रेस के एस-2 कोच में हॉट एक्सल की खराबी मिलने से ट्रेन ढाई घंटे खड़ी रही। करीब 120 यात्रियों को दूसरे कोचों में शिफ्ट किया गया। कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और समय बदले।
सतना में सड़क हादसों में आठ मौतों के बाद बदहाल सड़कों और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठे। कोठी-सिंहपुर, सुंदरा-सेमरिया और सतना-चित्रकूट मार्ग पर गड्ढों ने सड़क सुरक्षा और विभागीय जवाबदेही को कटघरे में खड़ा किया।
सतना के धवारी में धारणाधिकार पट्टा वितरण की जांच में पुराने आवंटन की अनदेखी, पति-पत्नी को अलग-अलग पट्टे और सार्वजनिक रास्ते की जमीन शामिल करने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश हुई।
सतना के नागौद और उचेहरा जनपद में प्रधानमंत्री आवास निर्माण की धीमी प्रगति पर जिला पंचायत सीईओ सपना त्रिपाठी नाराज हुईं। वेतन कटौती, नोटिस और निलंबन प्रस्ताव के निर्देश देकर दिसंबर तक लक्ष्य पूरा करने को कहा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह