रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
कांग्रेस पार्टी द्वारा कमिश्नरी कार्यालय के समक्ष किए जा रहे अनिश्चितकालीन न्याय सत्याग्रह में भाग लेने पहुंचे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मप्र की चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था एवं आदिवासियों को उनका हक दिलाने को लेकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरी।
सोमवार को न्याय सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दिग्विजय सिंह ने राज्य के स्वास्थ्य प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने हाल ही में आई चिकित्सा विभाग की शर्मनाक लापरवाही का जिक्र किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसी बदहाली है कि यहां जिंदा इंसान को मृत घोषित किया जा रहा है। श्री सिंह ने आशंका जताई कि स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों और स्टाफ की ये गलतियां कहीं व्यापमं घोटाले से हुई भर्तियों का नतीजा तो नहीं है।
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी ने हमसे लड़कर संजय गांधी अस्पताल की सौगात ली थी। उन्होंने विंध्य की जनता को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके, इसके लिए बनवाया था। अब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री शुक्ला ने राजनैतिक लाभ के लिए इस अस्पताल को बदहाल व वेंटीलेटर पर ला दिया है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं बल्कि रीवा व प्रदेश के हित के लिए है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को अपनी नाकामी स्वीकार कर तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने भी सरकार पर आदिवासी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया और बालाघाट में बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया। इस न्याय सत्याग्रह में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, विधायक अभय मिश्रा, नारायण पट्टा, ओंकार सिंह मरकाम, महापौर अजय मिश्रा बाबा, चैन सिंह बरखड़े, राकेश मरकाम, परनाम सिंह मरकाम, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, राजमणि पटेल, गुरुमीत सिंह मंगू, कपिध्वज सिंह, विद्यावती पटेल, राजेन्द्र मिश्रा, रामगरीब बनवासी, शीला त्यागी, सुखेन्द्र सिंह बन्ना, नीलम मिश्रा, रमाशंकर सिंह, बबिता साकेत, हरिलाल कोल, रामप्रकाश डैडू, धनेन्द्र सिंह बघेल, सज्जन पटेल, रवि तिवारी आदि मौजूद रहे।
पट्टा वितरण पर उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने कहा कि वन अधिकार कानून का ठीक से पालन नहीं हो रहा है और आदिवासियों को पट्टा देने के नाम पर भ्रष्टाचार की शिकायतें आ रही हैं। आदिवासी समाज प्रकृति, जंगल, धरती, सूर्य और अग्नि की पूजा करने वाला समाज है। बिरसा मुंडा से लेकर जंगल सत्याग्रह तक आदिवासी समाज ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार कानून 2006 के तहत जंगल की जमीन पर लम्बे समय से काबिज पात्र आदिवासियों को अधिकार पत्र मिलना चाहिए। जो भाजपा सरकार में नहीं हो रहा है।
यहां दिल्ली जैसे आंदोलन की आवश्यकता
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने अपने बघेली अंदाज में सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यदि दिल्ली में हुए आंदोलन जैसा आंदोलन यहां भी हो जाए तो प्रधान जी की तरह डिप्टी सीएम की भी विदाई हो सकती है। उन्होंने कहा कि जो मंत्री और विधायक अपने गृह जिले के लोगों को व्यवस्थित स्वास्थ्य सुविधा नहीं दे सकता वह प्रदेश की जनता के साथ कैसे न्याय करेगा। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाते हुए सागर में जहरीली शराब से हुई मौत का भी उल्लेख करते हुए कहा कि भले ही श्री शुक्ला को विकास पुरुष कहा जाता हो लेकिन जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनके वश में नहीं है।

test <a href="https://test.com/test123" rel="dofollow" target="_blank">test 123</a> David Williams 219324

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के देवास जिले के खातेगांव के थाना प्रभारी शहीद दिलीप पुरी ने 2 नवंबर को अवैध शराब तस्करी रोकने के दौरान अदम्य साहस और निष्ठा का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। विधायक सचिन बिरला ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर शहीद पुलिस अधिकारी के दोनों बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे से पहले पुलिस का बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल, डकैत कल्ली गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने डकैत को बानमोर इलाके में पकड़ा है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यसभा चुनाव से जुड़ी एक चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए भाजपा के तीन निर्वाचित सांसदों को अपना जवाब दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है। यह पूरा मामला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन द्वारा दायर चुनाव याचिका से संबंधित है।
चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान एक कार से 286 किलो चांदी जब्त की है। थाना प्रभारी हिमांशु भार्गव ने बताया कि बीती रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चांदी भरकर ले जाई जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए चिरुला थाना पुलिस ने डगरई टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोक लिया।
जबलपुर हाईकोर्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता अजय दुबे को राज्यपाल द्वारा मध्य प्रदेश सरकार और राज्य की राजनीतिक स्थिति पर केंद्र को भेजी रिपोर्टों के निरीक्षण की अनुमति दे दी है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रायसेन के यूट्यूबर उवेश खान के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया है। जस्टिस हिमांशु जोशी की कोर्ट ने स्पष्ट किया कि पत्रकारिता के तहत वास्तविक हिंसा की निष्पक्ष रिपोर्टिंग करना सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ना नहीं है।
भोपाल के वल्लभ भवन, सतपुड़ा और विंध्याचल भवन के कर्मचारियों के लिए CCTV आधारित फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम लागू किया जा रहा है। 6 नवंबर तक सेल्फ रजिस्ट्रेशन न कराने पर वेतन रोका जा सकता है।
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के नामांकन पर कांग्रेस ने 100 से ज्यादा त्रुटियों और विदेशी मुद्रा में संपत्ति ब्योरे को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई हैं
मध्यप्रदेश 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। सागर एसपी पद से तबादले के बाद उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम ने PHQ में बैठक बुलाई है।
ग्वालियर के खुरैरी में जम्मू-कश्मीर से छुट्टी पर आए SSB जवान ज्ञान सिंह ने चरित्र संदेह में पत्नी रिंकी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव भिंड ले जाकर हार्ट अटैक का नाटक रचा, लेकिन 12 साल की बेटी ने मामा को सच बताकर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी फरार है।