इंदौर के 31 अस्पतालों की वैधता पर दायर जनहित याचिका में बड़ा खुलासा। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को सुरक्षा देने का आदेश दिया, जबकि फर्जी भवन अनुमति और गलत रिपोर्ट पेश करने के आरोपों पर प्रशासन को घेरा।

इंदौर। स्टार समाचार वेब
इंदौर के 31 अस्पतालों की वैधता और नियमों के अनुपालन को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई ने नया मोड़ ले लिया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एवं अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने सरकारी जांच रिपोर्ट और अस्पतालों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों पर कई गंभीर सवाल खड़े किए।
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने अदालत को अवगत कराया कि सीएमएचओ डॉ. माधव हासानी द्वारा प्रस्तुत की गई जांच रिपोर्ट में भारी अनियमितता है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि कोर्ट में 31 अस्पतालों के बजाय 34 संस्थानों की रिपोर्ट पेश की गई है। इसके अलावा, विनायक पैथोलॉजी लैब और लेडी हलीमा हॉस्पिटल को सील करने संबंधी जो कथित आदेश रिकॉर्ड पर पेश किए गए, उन्हें याचिकाकर्ता ने 'फर्जी' करार देते हुए अदालत को गुमराह करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब यह बात सामने आई कि छह अस्पताल संचालकों ने कथित रूप से नगर निगम के जाली शपथ पत्रों का सहारा लिया है। आरोप है कि अपर आयुक्त के हस्ताक्षर युक्त फर्जी भवन अनुमति प्रमाण पत्र अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इन गंभीर आरोपों के मद्देनजर, हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को अपना विस्तृत रिजॉइंडर (प्रत्युत्तर) पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने सुनवाई के दौरान अदालत को बताया कि इस जनहित याचिका को दायर करने के बाद से ही उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उन पर हमले के प्रयास किए जा रहे हैं।
याचिकाकर्ता की सुरक्षा की चिंता को संज्ञान में लेते हुए हाईकोर्ट ने राज्य शासन को कड़े निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट रूप से कहा कि "याचिकाकर्ता की सुरक्षा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। इस मामले में कोई कोताही न बरतते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।"
कोर्ट ने इस मामले में राज्य शासन और संबंधित विभागों को विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई में याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले रिजॉइंडर और साक्ष्यों पर अदालत विचार करेगी। इंदौर के स्वास्थ्य संस्थानों में चल रही इन धांधलियों के खुलासे के बाद पूरे प्रशासनिक और चिकित्सा गलियारों में हड़कंप की स्थिति है।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।
बांधवगढ़ से आया हाथी ई-5 गोरसरी पहाड़ के आसपास मौजूद है। आक्रामक व्यवहार को देखते हुए मैहर प्रशासन सतर्क है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा, कुमकी हाथियों से रेस्क्यू की तैयारी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह