कोटर में तीन साल से 30 बिस्तरों का अस्पताल अधूरा पड़ा है। पुराने पीएचसी में रखे लाखों के उपकरण बारिश के पानी में डूब गए, जबकि नई स्वास्थ्य सुविधा शुरू होने का इंतजार जारी है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कोटर में तीन साल से अधूरे पड़े 30 बिस्तरों के अस्पताल का खामियाजा अब स्वास्थ्य विभाग को भी भुगतना पड़ रहा है। नई बिल्डिंग का काम पूरा नहीं होने से करोड़ों रुपए के नए उपकरण और फर्नीचर पुराने पीएचसी भवन में रखे हैं। मूसलाधार बारिश के दौरान पुराने भवन में करीब ढाई फीट पानी भर गया, जिससे वहां रखे लाखों रुपए के उपकरण और फर्नीचर भी पानी में डूब गए। उपकरण सील पैक होने के कारण अब तक उन्हें खोलकर उनकी वास्तविक स्थिति जांचने की जहमत नहीं उठाई गई है।
तीन साल में भवन पूरा नहीं दो साल से उपकरण धूल में
क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए 30 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण स्वीकृत किया गया था। भवन का अधिकांश हिस्सा तैयार है, लेकिन बजट के अभाव में अंदरूनी काम अटका हुआ है। ठेकेदार को भुगतान नहीं मिलने से काम थम गया है। अस्पताल कब शुरू होगा, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। दूसरी ओर नए अस्पताल के लिए खरीदे गए बेड, मशीनरी और अन्य उपकरण करीब दो साल से पुराने पीएचसी भवन में रखे हैं। एक्स-रे मशीन को छोड़कर अधिकांश सामान यहीं रखा गया है।
पिछले साल भी भर चुका है पानी
कोटर पीएचसी में जलभराव की समस्या नई नहीं है। पिछले साल भी बारिश के दौरान अस्पताल परिसर और वार्डों में पानी भर चुका है। इस बार भी तेज बारिश के बाद अस्पताल में पानी पहुंच गया। बीते दिनों जलभराव के चलते अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा था,जबकि तीन प्रसूताओं को डिस्चार्ज किया गया।
दो डॉक्टरों के भरोसे स्वास्थ्य व्यवस्था
वर्तमान पीएचसी में दो चिकित्सक पदस्थ हैं। डॉ. सर्वेश सिंह मरीजों का उपचार कर रहे हैं, जबकि महिला चिकित्सक को रामपुर बाघेलान की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है। यहां सामान्य प्रसव की सुविधा है, लेकिन पोस्टमार्टम जैसी सेवाओं के लिए मरीजों को जिला अस्पताल सतना जाना पड़ता है। सवाल यह है कि जब नया अस्पताल तीन साल बाद भी शुरू नहीं हो सका और पुराने भवन में बार-बार पानी भर रहा है, तो करोड़ों के उपकरणों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन उठाएगा?

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह