सतना नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 कृपालपुर में आबादी के बीच गैस स्टोरेज प्लांट का निर्माण नियमों की अनदेखी कर किया जा रहा है। रहवासियों का आरोप है कि बिना गाइडलाइन और सही जानकारी के अनुमति दी गई। अब बस्ती के लोग कोर्ट में जनहित याचिका दायर करने की तैयारी में हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16 कृपालपुर में प्रस्तावित गैस प्लांट के खिलाफ लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोग प्लांट के खिलाफ एक तरफ जहां धरना- प्रर्दशन की तैयारी कर रहे हैं,वहीं प्लॉट के खिलाफ कोर्ट जाने की भी तैयारी चल रही है।प्लांट स्थापना को लेकर कई बिन्दुओं पर आपत्ति दर्ज कराते हुए स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रदूषण विभाग सतना में अपने सामान्य निरीक्षण में 500 मीटर के डिस्टेंस में स्थल निरीक्षण दिखाया है। इसका अभिप्राय यह है कि प्लांट की रहवासी क्षेत्र से दूरी 500 मीटर होनी चाहिए। ग्रामीणों के आरोप के मुताबिक बिना गाइड लाइन बताये ही परमीशन दी गई । नगर निगम ने बिना बिल्डिंग बने ही कंपाउंडिंग लगाकर गैस स्टोरेज प्लांट की भवन अनुज्ञा का सेंशन लेटर जारी कर दिया है, जो कि नियम विरुद्ध है।
भवन अनुज्ञा जारी करते समय वार्ड के रहवासियों की सुरक्षा को दरकिनार कर दिया गया है। वार्ड वासियों का कहना है कि राजधानी भोपाल में ऐसे ही एक गैस प्लांट से रिसी यूनियन कार्बाइड गैस ने तबाही मचाई थी जिसमें कई लोगों को जान गवानी पड़ी थी। उस घटना से भी स्थानीय प्रशासन ने सबक लेने की कोशिश नहीं की।
विभागों को अलग- अलग जानकारी
बस्ती के बीच प्रस्तावित गैस प्लॉट के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले पूर्व पार्षद शैलेन्द्र दाहिया के मुताबिक यहां तक है कि उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश द्वारा फ्यूल फीलिंंग स्टेशन, लांग स्टेशन की परमीशन दी गई है, जबकि गैस प्लांट प्रबंधन द्वारा कलेक्टर को दिए आवेदन में स्पष्ट है कि लांग/एलएनजी स्टोरेज और सतना शहर में पाईप गैस सप्लाई का बड़ा प्रोजेक्ट है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस विनियामक बोर्ड के पत्र से भी स्पष्ट होता है कि सतना में सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क प्रोजेक्ट है। सूत्रों के मुताबिक बीपीसीएल के ट्रेटरी मैनेजर सुमेध वानसिक द्वारा 4 फरवरी को उप संचालक नगर तथा ग्राम निवेश को शपथ पत्र दिया गया जिसमें लांग स्टेशन स्थापना का आवेदन में बताया गया है। इतना ही नहीं भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा कलेक्टर को अक्टूबर 2023 में सतना, शहडोल जीए-सीजीडी (सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन) प्रोजेक्ट के लिए अनापत्ति प्रमाण -पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन दिया गया था।
कृपालपुर बस्ती से लगे क्षेत्र में पीएनजी गैस स्टोरेज बनने की तैयारी चल रही है। आबादी वाला क्षेत्र है, यदि भविष्य में कोई भी घटना घटी तो आम जनमानस को भारी जानमाल की हानि होगी, इसलिए जनहित को देखते हुए यह प्लांट आबादी से दूर होना चाहिए।
ब्रिगेडयर देवेंद्र सिंह (गढ़ी कृपालपुर )
वार्ड में आबादी के पास निर्माणाधीन गैस प्लांट के संबंध में सम्बंधित शासकीय विभागों से आरटीआई के माध्यम से सत्य प्रतिलिपियां एकत्र की हंैं, जिनसे स्पष्ट हो रहा है कि गैस स्टोरेज प्लांट का जिस स्थान पर निर्माण कार्य हो रहा है। विभागों ने उक्त स्थल की गलत जानकारियां बताकर अनापत्ति प्रमाण- पत्र जारी किया गया है। वार्ड पार्षद द्वारा भी प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण- पत्र दिया जाना वार्डवासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। यदि प्रशासन द्वारा अवैध गैस प्लांट को अन्यत्र स्थान्तरित नहीं किया गया तो, हम वार्डवासी न्यायालय की शरण लेते हुए जनहित याचिका लगाएंगे।
शैलेन्द्र दाहिया, पूर्व पार्षद वार्ड क्रं. 16
भोपाल में ऐसी घटना भी हो चुकी है। मेरा घर गैस प्लांट के बिल्कुल पीछे है। पहले ठेकेदार इंजीनियर द्वारा बताया जा रहा था। पैलेस बनना है, जब दिसम्बर माह में 2 कैंटेनर लगे तब पता चला गैस प्लांट बन रहा है। तब हम लोगों ने इसका विरोध किया। चाहे जो हो जाये बस्ती के पास प्लांट को हम नहीं बनने देंगे।
राजकिशोर केवट, स्थानीय निवासी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।