×

मैहर नगर पालिका विवाद: नामांकन पत्र में तथ्य छुपाने के आरोप पर प्रशासन की चुप्पी, आयोग के चार आदेशों के बाद भी अधूरी जांच रिपोर्ट

मैहर नगर पालिका अध्यक्ष गीता सोनी पर नामांकन पत्र के शपथ-पत्र में तथ्य छुपाने का गंभीर आरोप है। शिकायत 2024 में दर्ज हुई थी, लेकिन चार बार आदेश भेजने के बावजूद जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को पूरी जांच रिपोर्ट नहीं भेजी। आयोग ने जून 2025 में भेजी गई रिपोर्ट को भी अधूरी बताते हुए अस्वीकार कर दिया। शिकायतकर्ता ने इसे भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने और लोकतंत्र के अपमान से जोड़ा है।

By: Yogesh Patel

Aug 31, 20259:44 PM

view7

view0

मैहर नगर पालिका विवाद: नामांकन पत्र में तथ्य छुपाने के आरोप पर प्रशासन की चुप्पी, आयोग के चार आदेशों के बाद भी अधूरी जांच रिपोर्ट

हाइलाइट्स

  • गीता सोनी पर नामांकन पत्र में गंभीर तथ्यों को छुपाने का आरोप।
  • राज्य निर्वाचन आयोग के चार आदेशों के बावजूद जांच रिपोर्ट लंबित।
  • शिकायतकर्ता ने प्रशासन पर पार्षद को बचाने और भ्रष्टाचार छुपाने का आरोप लगाया।

मैहर, स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के लगातार निर्देशों ं के बावजूद मैहर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई न करने का मामला सुर्खियों में है। यह पूरा विवाद नगर पालिका मैहर की पार्षद एवं वर्तमान अध्यक्ष गीता सोनी से जुड़ा है, जिन पर नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथ-पत्र में तथ्य छुपाने का गंभीर आरोप है।

नादन निवासी शिकायतकर्ता रविशंकर द्विवेदी ने 23 दिसंबर 2024 को सबसे पहले कलेक्टर और एसडीएम मैहर को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गीता सोनी ने अपने नामांकन के समय महत्वपूर्ण जानकारियों का खुलासा नहीं किया। लेकिन स्थानीय स्तर पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई और मामला राज्य निर्वाचन आयोग पहुच गया। 

चार बार आदेश भेजने के बाद भी जांच अधूरी

इसके बाद मामला राज्य निर्वाचन आयोग तक पहुँचा। तब आयोग ने सबसे पहले 02 जनवरी 2025 को कलेक्टर मैहर को शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन भेजने का आदेश दिया। इसके बाद 11 फरवरी 2024, 14 मई 2025 और 09 जुलाई 2025 को भी स्मरण-पत्र जारी किए गए। लेकिन चार बार आदेश भेजने के बावजूद अब तक आयोग को जांच रिपोर्ट नहीं मिली। आयोग के पत्रों में साफ उल्लेख किया गया कि शिकायत का निराकरण तभी संभव है जब जिला प्रशासन अपनी जांच रिपोर्ट अभिमत सहित भेजे। यहां तक कि 19 जून 2025 को अपर कलेक्टर मैहर द्वारा भेजी गई रिपोर्ट को भी आयोग ने अधूरी और अस्पष्ट बताते हुए अस्वीकार कर दिया। इसके बाद भी कलेक्टर कार्यालय की ओर से चुप्पी साध ली गई।

शिकायत कर्ता के आरोप

शिकायतकर्ता रविशंकर द्विवेदी का आरोप है कि उन्होंने कई बार कलेक्टर से मुलाकात कर दस्तावेज सौंपे, लेकिन प्रतिवेदन जानबूझकर आयोग को नहीं भेजा जा रहा। उनका कहना है कि यह सब पार्षद को बचाने और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की कोशिश है। उन्होंने कहा कलेक्टर लोकतंत्र और जनता की गरिमा की रक्षा करने में नाकाम साबित हो रहे हैं। आयोग के आदेशों की अनदेखी कर भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना जनता के अधिकारों का हनन है।

COMMENTS (0)

RELATED POST

एमपी कैबिनेट बैठक: ओबीसी युवाओं के लिए 'शौर्य संकल्प योजना' को मंजूरी, DA में 3% की बढ़ोतरी 

एमपी कैबिनेट बैठक: ओबीसी युवाओं के लिए 'शौर्य संकल्प योजना' को मंजूरी, DA में 3% की बढ़ोतरी 

एमपी कैबिनेट ने ओबीसी युवाओं के लिए शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026 को मंजूरी दी। कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा और दिव्यांग शिक्षकों का मानदेय दोगुना हुआ। पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Loading...

Mar 23, 20266:18 PM

मध्य प्रदेश OBC आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट में 16 अप्रैल को होगी फाइनल सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी स्पेशल बेंच

मध्य प्रदेश OBC आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट में 16 अप्रैल को होगी फाइनल सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बनी स्पेशल बेंच

मध्य प्रदेश में ओबीसी (OBC) आरक्षण को 14% से बढ़ाकर 27% करने का मामला एक बार फिर गरमा गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने इस संवेदनशील विषय पर एक अहम आदेश जारी किया।

Loading...

Mar 23, 20266:01 PM

UPSC 2025 Success: मध्यप्रदेश के 61 अभ्यर्थियों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान, दिए सफलता के मंत्र

UPSC 2025 Success: मध्यप्रदेश के 61 अभ्यर्थियों का सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सम्मान, दिए सफलता के मंत्र

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने UPSC 2025 के 61 सफल अभ्यर्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने अमृतकाल 2047 का लक्ष्य देते हुए युवाओं को ईमानदारी और नवाचार के साथ जनसेवा की सीख दी

Loading...

Mar 23, 20265:46 PM

सेना दिवस 2027 भोपाल: 15 जनवरी को दिखेगी दिल्ली जैसी सैन्य परेड और शौर्य प्रदर्शन

सेना दिवस 2027 भोपाल: 15 जनवरी को दिखेगी दिल्ली जैसी सैन्य परेड और शौर्य प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने की बैठक। 15 जनवरी 2027 को भोपाल में आयोजित होगा राष्ट्रीय सेना दिवस। जानें परेड, सैन्य प्रदर्शनी और बड़े तालाब पर होने वाले एयर शो का पूरा शेड्यूल

Loading...

Mar 23, 20265:24 PM

मैहर अस्पताल में लिफ्ट-ऑक्सीजन प्लांट बंद, डिप्टी सीएम आदेश भी बेअसर

मैहर अस्पताल में लिफ्ट-ऑक्सीजन प्लांट बंद, डिप्टी सीएम आदेश भी बेअसर

मैहर सिविल अस्पताल में लिफ्ट और ऑक्सीजन प्लांट एक माह बाद भी बंद हैं। डिप्टी सीएम के निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं हुआ, मरीजों को सिलेंडर के भरोसे इलाज मिल रहा है।

Loading...

Mar 23, 20264:38 PM