मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गौरव बने ईएसबी के संचालक, भरत यादव जनसंपर्क सचिव
एसीएस रश्मि अरुण शमी को दी स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी
आदित्य सिंह व रोहित सिसोनिया को फिर से बनाया कलेक्टर
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं वरिष्ठ आईएएस सुखबीर सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही उनके पास लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। सरकार ने 2017 बैच के युवा अधिकारियों को जिलों की कमान संभालने का अवसर दिया है। इसके साथ ही एसीएस रश्मि अरुण शमी को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राघवेंद्र को मंडी बोर्ड की कमान
संदीप केरकेट्टा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण, अंशुमन राज को प्रबंध संचालक, एमपी स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एवं मिशन संचालक, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन और राघवेन्द्र सिंह को प्रबंध संचालक-सह-आयुक्त, मंडी बोर्ड भोपाल की कमान सौंपी गई है।
किसे कौन सी नई जिम्मेदारी
सुखबीर सिंह: प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय, साथ ही पीडब्ल्यूडी का अतिरिक्त प्रभार
रश्मि अरुण शमी: अपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग और भोपाल गैस राहत विभाग
भरत यादव: सचिव, जनसंपर्क विभाग के साथ अतिरिक्त प्रभार
कुमार पुरुषोत्तम: सचिव, उद्योग विभाग एवं एमएसएमई विभाग का अतिरिक्त प्रभार
गौरव: संचालक, कर्मचारी चयन मंडल एवं उप सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
इसलिए बदले गए कलेक्टर
पन्ना में केन-बेतवा परियोजना और भू-अर्जन, बालाघाट में बच्चों की मौत, तथा हरदा-नर्मदापुरम में मूंग खरीदी आंदोलन के दौरान प्रभावी कार्रवाई न करने के मामलों को इन बदलावों की वजह माना जा रहा है।
11 जिलों के नए कलेक्टरों की सूची
हरदा: कुमार सत्यम बालघाट से स्थानांतरित)
बालाघाट: आदित्य सिंह (पुन: कलेक्टर की जिम्मेदारी)
नर्मदापुरम: आशीष वशिष्ठ
सिंगरौली: अंकित अस्थाना (पुन: कलेक्टर की जिम्मेदारी)
जबलपुर: अरुण कुमार विश्वकर्मा
रायसेन: रोहित सिसोनिया (पुन: कलेक्टर की जिम्मेदारी)
शाजापुर: परीक्षित संजयराव झाड़े
भिंड: पवन कुमार जैन
पन्ना: हर्ष सिंह
बुरहानपुर: विवेक कुमार
मऊगंज: राजेश कुमार ओगरे

सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह