एनसीआरबी ने देश में 2023 के दौरान हुए अपराधों की रिपोर्ट सार्वजनिक की। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2023 में देश में कुल 62 लाख 41 हजार 569 अपराध दर्ज हुए। ये 2022 की तुलना में 7.2 फीसदी ज्यादा हैं। देशभर में महिलाओं पर 4.48 लाख अपराध दर्ज हुए, जो 10 साल में सबसे ज्यादा हैं। रेप केस में राजस्थान (5,078 केस) का पहला स्थान है।
By: Arvind Mishra
Oct 01, 20251:40 PM
मध्यप्रदेश सरकार ने एक बार फिर 24 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर कर दिए। 12 जिलों के कलेक्टर बदले बदले गए हैं। वहीं विधायकों से विवाद के बाद भिंड और डिंडोरी कलेक्टर को भी हटा दिय गया है। साथ ही शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में ओएसडी रहे नीरज वशिष्ठ को पांढुर्णा जिले का कलेक्टर बनाया है।
By: Arvind Mishra
Oct 01, 202511:48 AM
राजस्थान के सीकर जिले का खोरी ब्राह्मणान गांव। यहां नि;शुल्क दवा योजना के तहत खांसी की सिरप बांटी गई थी। इसे पीकर 5 साल मासूम रात को सोया और सुबह उठ नहीं सका। उसने रात को ही दम तोड़ दिया, राज्य के भरतपुर में भी यही सिरप पीने से एक मासूम बेहोश हो गया, जो अब वेंटिलेटर पर है। उधर, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में छह मासूमों की मौत हो गई है।
By: Arvind Mishra
Sep 30, 20253:25 PM
मध्यप्रदेश के भिंड जिले के नेशनल हाईवे 719, जिसे स्थानीय लोग मौत का हाईवे कहते हैं, पर एक बार फिर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। फूप थाना क्षेत्र के टेढ़ी पुलिया के पास यह भयानक घटना उस समय घटी, जब एक कैंटर ने दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। भिड़ंत में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
By: Arvind Mishra
Sep 30, 20251:41 PM
सोने की कीमतों में उछाल देखी गई। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,18,310 रुपए (प्रति 10 ग्राम) और 22 कैरेट सोना 1,08,450 रुपए (प्रति 10 ग्राम) की रेट पर बिक रहा है। चांदी में भी 1,000 रुपए की बढ़त हुई और यह 1,51,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बिक रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी स्पॉट गोल्ड की कीमत 1 प्रतिशत बढ़कर 3,862.21 डॉलर प्रति औंस रही।
By: Arvind Mishra
Sep 30, 202512:48 PM
मैहर के शारदा मंदिर में VIP दर्शन के कारण दर्शन न मिलने पर भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने मंदिर प्रबंधन और रोपवे कंपनी पर 55,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। जानें पूरी घटना और आयोग के फैसले का महत्व।
By: Ajay Tiwari
7
0
भोपाल. स्टार समाचार वेब.
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध मैहर स्थित मां शारदा देवी के मंदिर में वीआईपी दर्शन को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है। भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग ने मंदिर प्रबंधन और रोपवे कंपनी पर 55 हजार रुपये का हर्जाना लगाया है। यह जुर्माना एक ऐसे परिवार की शिकायत पर लगाया गया है, जिसे वीआईपी दर्शन के कारण घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी माता के दर्शन नहीं हो पाए। आयोग ने इसे 'सेवा में कमी' मानते हुए यह फैसला सुनाया है, और कहा है कि सभी भक्तों को समान रूप से दर्शन की सुविधा मिलनी चाहिए।
भोपाल निवासी ललित कुमार गुप्ता अपने परिवार के साथ 2021 में मैहर गए थे। उन्होंने पार्किंग और रोपवे के लिए शुल्क का भुगतान किया, लेकिन मंदिर के कर्मचारियों द्वारा वीआईपी दर्शन की सुविधा देने के कारण उन्हें दो घंटे से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनका अपमान किया। इस घटना से आहत होकर गुप्ता परिवार ने 2022 में मंदिर प्रबंधन समिति और दामोदर रोपवे के खिलाफ 5 लाख रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।
भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की तीन सदस्यीय बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। बेंच ने माना कि शुल्क भुगतान के बाद भी दर्शन न कराना सेवा में कमी है। आयोग ने मंदिर प्रबंधन समिति और रोपवे कंपनी दोनों को इस लापरवाही का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि, 5 लाख रुपये की मांग के बजाय आयोग ने परिवार को 55 हजार रुपये का हर्जाना देने का आदेश दिया है। इस फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों को समान अधिकार हैं और वीआईपी संस्कृति के कारण आम भक्तों के साथ भेदभाव नहीं किया जा सकता।