मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवप्रकाश की समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अनुशासन समिति, वित्त समिति और सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी और भाजयुमो की नई सूची।

भोपाल । स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लंबे समय से प्रतीक्षित संगठनात्मक नियुक्तियों का सिलसिला आखिरकार शुरू हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की ताजपोशी के करीब साढ़े 16 महीने बाद शुक्रवार को पार्टी ने प्रदेश अनुशासन समिति और प्रदेश वित्त समिति का आधिकारिक गठन कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के 5 जिलों में नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई है।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की मैराथन बैठकों का असर
गौरतलब है कि हेमंत खंडेलवाल ने 2 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश भाजपा की कमान संभाली थी, जिसके बाद से ही इन प्रमुख समितियों के गठन का इंतजार किया जा रहा था। हाल ही में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने दो दिनों तक भोपाल में प्रवास कर संगठन के कामकाज की गहन समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने पार्टी के विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों, निगम-मंडलों के पदाधिकारियों और संभागीय व जिला प्रभारियों की अलग-अलग मैराथन बैठकें ली थीं। शिवप्रकाश ने संगठन में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरने और समितियों को सक्रिय करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, जिसका सीधा असर शुक्रवार को जारी हुई नियुक्तियों की सूची में देखने को मिला।
नए साल में बागियों और निष्कासित नेताओं की घर वापसी की राह होगी आसान
राजनीतिक गलियारों में प्रदेश अनुशासन समिति के गठन को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस समिति के अस्तित्व में आने के बाद आगामी नए साल में उन नेताओं के लिए पार्टी में वापसी का रास्ता साफ हो सकता है, जो पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनावों में पार्टी से बगावत कर मैदान में उतरे थे या अनुशासनहीनता के चलते निलंबित व निष्कासित चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि वापसी की कतार में कई पूर्व विधायक और पूर्व सांसद जैसे बड़े चेहरे भी शामिल हैं, जो लंबे समय से पार्टी में लौटने के लिए प्रयासरत हैं। अब नवगठित अनुशासन समिति इन नेताओं के आवेदनों और पुराने मामलों की विधिवत समीक्षा कर उनकी घर वापसी पर अंतिम निर्णय ले सकेगी।
प्रदेश अनुशासन समिति में अनुभवी और वरिष्ठ चेहरों को मिली जगह
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा गठित छह सदस्यीय अनुशासन समिति में संगठन के वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। लघु उद्योग निगम के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री बाबू सिंह रघुवंशी को इस महत्वपूर्ण समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके साथ तीर्थ एवं मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, पूर्व विधायक देवी लाल धाकड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भिंड की सांसद संध्या राय और बैरसिया के विधायक विष्णु खत्री को समिति का सदस्य बनाया गया है। यह टीम पूरे प्रदेश में संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने और शिकायतों के निराकरण का काम देखेगी।
आर्थिक प्रबंधन के लिए बनी वित्त समिति, दीपक टीनू जैन बने सह कोषाध्यक्ष
संगठन के वित्तीय कार्यों और आर्थिक प्रबंधन को अधिक पारदर्शी व सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तीन सदस्यीय प्रदेश वित्त समिति का भी गठन किया गया है। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप को इस वित्त समिति का संयोजक बनाया गया है, जबकि विधायक मधु वर्मा और भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, संगठनात्मक कार्यों में सहयोग के लिए इंदौर के दीपक टीनू जैन को प्रदेश सह कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा में 5 जिलों को मिले नए पदाधिकारी
मुख्य संगठन के साथ-साथ युवा इकाई को भी धार देने की कवायद तेज कर दी गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने प्रदेश के 5 जिलों में नई नियुक्तियों की सूची जारी की है। इस सूची के अनुसार, आगर जिले में अभिजीत बजाज, सिंगरौली में लालबाबु बेश्य, आलीराजपुर में रोशन पचाया और राजगढ़ में अजय ठाकुर को नया जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, नरसिंहपुर जिले में अभिषेक रघुवंशी को जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है, जबकि प्रदीप लोधी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।
मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवप्रकाश की समीक्षा बैठक के बाद प्रदेश अनुशासन समिति, वित्त समिति और सह कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है। जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी और भाजयुमो की नई सूची।
जानिए क्यों बदला कांग्रेस का कार्यक्रम, 26 नवंबर को जबलपुर से वोट रक्षक अभियान की शुरुआत और 12 दिसंबर को भोपाल में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं की प्रस्तावित रैली से जुड़ी पूरी अपडेट।
मध्यप्रदेश सरकार ने छह जिलों में विशेष एनडीपीएस न्यायालय खोलने का निर्णय लिया, लेकिन सतना को सूची से बाहर रखा। जबकि जिले में गांजा, स्मैक और नशीली कफ सिरप की बड़ी बरामदगियां सामने आ चुकी हैं।
सतना जिला अस्पताल में चोरों ने टीबी वार्ड और ब्लड बैंक से 25 हजार रुपए से अधिक के उपकरण पार कर दिए। बार-बार चोरी के बावजूद सुरक्षा इंतजाम और पुलिस चौकी की सक्रियता सवालों में है।
सतना नगर निगम ने बाजारों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान चलाया। दो दिनों में 49 दुकानदारों पर कार्रवाई कर 13,500 रुपए का जुर्माना वसूला। डस्टबिन नहीं रखने और गंदगी फैलाने वालों पर सख्ती जारी रहेगी।
छठ पर्व के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बनी हुई है। रेलवे ने सतना होकर चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इनमें दरभंगा, तिरुपति, वलसाड और डॉ. अंबेडकर नगर से ट्रेनें शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में आधी रात तक मोबाइल चलाने को लेकर हुए विवाद में पति दिनेश राऊत ने पत्नी सुषमा राऊत की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग मुगालिया स्थित ईको लॉजिकल पार्क को सुबह 7 से 10 बजे तक खोलने पर वन विभाग और रहवासियों के बीच सहमति बन गई है। जानिए तेंदुए के हमले की घटना, सुरक्षा नियम और प्रदर्शन टलने की पूरी खबर।
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद बीकॉम के छात्र हर्षित राजपूत की हमीदिया अस्पताल में मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और बेड़ियों के इस्तेमाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्टमॉर्टम में देरी को लेकर मॉर्चुरी के बाहर हंगामा हुआ और न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत बोत्सवाना से भारत लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने पार्क के प्राकृतिक वातावरण में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। इस सुखद घटना के साथ ही भारत में चीतों का कुल कुनबा बढ़कर 62 हो गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह