मध्य प्रदेश सरकार ड्रापआउट छात्रों के लिए 'शिक्षा घर योजना' शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कक्षा 8 के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले युवाओं को दोबारा मुख्यधारा से जोड़ने की इस योजना को मंजूरी दी है। जानें इसके लाभ और अन्य बड़े फैसले।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और अन्य कार्य गतिविधियों की समीक्षा की।
मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा
पढ़ाई छोड़ने वालों को पढ़ाने के लिए योजना
शिक्षा घर योजना का दिया गया प्रेजेंटेशन
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार अब उन विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए ‘शिक्षा घर योजना’ शुरू करने जा रही है, जिन्होंने किसी कारणवश अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री ने इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है और स्कूल शिक्षा विभाग इसी शैक्षणिक सत्र से इसे लागू करने की तैयारी में जुट गया है।
मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने 'शिक्षा घर योजना' का प्रेजेंटेशन दिया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल छोड़ चुके (ड्रॉपआउट) विद्यार्थियों की संख्या में कमी लाना है। इस योजना का लाभ उन किशोर-किशोरियों और युवक-युवतियों को मिलेगा, जिन्होंने कक्षा 8 या उससे आगे की पढ़ाई के दौरान अनुत्तीर्ण (फेल) होने पर पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके जरिए ऐसे युवाओं को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण करने का दोबारा अवसर मिलेगा। यह योजना संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी ग्रामों, पंचायतों और नगरीय निकायों में लागू होगी। योजना का संचालन म.प्र. राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) द्वारा किया जाएगा।

बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शिक्षा पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्राट वीर विक्रमादित्य की जीवनी को स्कूली पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गुरु सांदीपनि के जीवन पर भी एक रोचक पुस्तक तैयार करने के लिए कहा है।
रोजगारोन्मुखी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कहा है कि कक्षा 8 से 12वीं तक के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कौशल को पाठ्यक्रम से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी कक्षाओं में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और अन्य रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल किए जाएंगे। इसके लिए क्षेत्रीय स्व-सहायता समूहों (SHGs) की मदद भी ली जा सकती है। शासकीय स्कूलों से 12वीं पास करने के बाद छात्र उच्च शिक्षा, रोजगार, कृषि या पैतृक व्यवसाय में से कहां जा रहे हैं, इसकी ट्रैकिंग कर एक डेटाबेस तैयार किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार बच्चों की गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए स्कूल शिक्षा विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग मिलकर काम करेंगे। छोटे बच्चों की शिक्षा के लिए शुरुआत से ही बेहतर माहौल बनाने में महिला बाल विकास विभाग अपना सक्रिय योगदान देगा।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं।
पूर्व छात्र सम्मेलन: स्कूलों में एलुमनाई (Alumni) मीट कराई जाएगी ताकि पुराने छात्र भावनात्मक रूप से जुड़कर विद्यालय के विकास और विस्तार में योगदान दे सकें।
शिक्षकों की भर्ती: अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 1 जुलाई से पहले अनिवार्य रूप से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षक वंदना कार्यक्रम: 1 जुलाई से गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) तक अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 'शिक्षक वंदना कार्यक्रम' आयोजित होगा।
शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए तकनीक और नवाचार आधारित पद्धतियों को अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश के 26 शासकीय स्कूलों में इस बार शत-प्रतिशत (100%) परीक्षा परिणाम आया है, जिन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 90% या 95% से अधिक रिजल्ट देने वाली शालाओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भौतिक और मानव संसाधनों की कमी वाले जिलों की एक अलग सूची तैयार करने को कहा है, ताकि सरकार वहां विशेष फोकस कर सके।
छात्रों की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए मुख्यमंत्री ने जिलों में आंशिक रूप से जर्जर स्कूलों की तत्काल मरम्मत कराने और सभी स्कूलों में बाउंड्री वॉल बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन हाईस्कूलों के पास हायर सेकेंडरी स्कूल उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें अपग्रेड (प्रोन्नत) करने का प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। इसके अलावा स्कूलों में स्वास्थ्य परीक्षण, ड्राइविंग लाइसेंस कैंप और प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सुविधाएं भी शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे।
नामांकन में भारी उछाल:
बैठक में बताया गया कि सरकार के प्रयासों से शासकीय स्कूलों में बच्चों का रुझान बढ़ा है। वर्ष 2024-25 की तुलना में 2025-26 में कक्षा 1 में नामांकन में 32.4% और कक्षा 9 से 12 के नामांकन में 4.25% की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा उपचुनाव में BJP ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया। पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा।
दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को बड़ा झटका। दिल्ली हाईकोर्ट ने बैंक एफडी घोटाला मामले में उनकी 3 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार किया। जानिए पूरा मामला।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। नाना ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया, जबकि उन पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देखें अपने जिले का हाल।
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की शुक्रवार को आयोजित बैठक में भोपाल के बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान को लेकर जमकर हंगामा हो गया। पूरा मामाल जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत के बयान से शुरू हुआ।
सीएम डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आज शुक्रवार को भोपाल के रवीन्द्र भवन में एक भव्य प्रदेश स्तरीय अतिथि विद्वान सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन उच्च शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करने और अतिथि विद्वानों की स्थिति व उनके भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाओं पर विचार करने के लिए किया गया।
मध्यप्रदेश में आए दिन हो रहे हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। पुलिस-प्रशासन की टीम अब सड़क पर उतर चुकी है। इससे मनमानी पर उतारू बस संचालकों में हड़कंप मच गया है। राजधानी भोपाल में ही निजी स्कूलों की सैकड़ों ऐसी बस चल रही हैं, जिसमें सुरक्षा के मापदंडों की अनदेखी की जा रही है।
बारिश ने देश के कई हिस्सों में राहत के साथ ही भारी नुकसान पहुंचाया। सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कई स्थानों में जलभराव, सड़कों में गड्ढे होने, पेड़ गिरने और अन्य तरह की घटनाएं सामने आई। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में बारिश अलर्ट जारी किया है।
इंदौर-देवास हाईवे पर रीवा से इंदौर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। टायर फटने से हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित। घटना का पूरा विवरण यहाँ पढ़ें।
महादेव बेटिंग ऐप केस में भोपाल के दो भाइयों विशाल और धीरज आहूजा के खिलाफ CBI ने चार्जशीट दाखिल की है। दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर तलाश तेज कर दी गई है।