नईगढ़ी के पोषण पुनर्वास केंद्र में गंभीर कुपोषण और सांस की समस्या से जूझ रही तीन माह की बच्ची अलीजा का सफल उपचार किया गया। विशेष देखभाल और पोषण से उसकी सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ।

हाइलाइट्स
नईगढ़ी, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के नईगढ़ी विकासखंड में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र एक बार फिर कुपोषित बच्चे के लिए वरदान साबित हुआ। ग्राम पंचायत अल्हौआ की तीन माह की मासूम बच्ची अलीजा, जो गंभीर कुपोषण और सांस लेने की समस्या से जूझ रही थी, अब स्वस्थ होकर अपने घर लौट गई है। बच्ची के परिजनों ने भी माना कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी बेटी बच पाएगी, लेकिन नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और स्टाफ की मेहनत ने उनकी जिंदगी में खुशियां लौटा दीं।
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
जानकारी के अनुसार 30 अप्रैल को सफीना बानो अपने पति मोहम्मद हसन के साथ अलीजा को लेकर नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं। उस समय बच्ची का वजन महज 2 किलो 200 ग्राम था। बच्ची इतनी कमजोर थी कि उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और वह मां का दूध भी ठीक से नहीं पी पा रही थी। बीएमओ डॉ. आरके पाठक ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करने की सलाह दी। शुरूआत में परिजन भर्ती के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन पोषण प्रदर्शक आशीष खरे की समझाइश के बाद परिवार मान गया।
भर्ती होते ही शुरू हुआ विशेष उपचार
पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती होने के बाद बच्ची का विशेष उपचार शुरू किया गया। शुरूआती दो-तीन दिनों तक बच्ची का रिस्पॉन्स सामान्य नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे सुधार दिखने लगा। बच्ची को चिकित्सकों की निगरानी में विशेष उपचार दिया गया। साथ ही भावनात्मक विकास के लिए उसे खिलौनों और अन्य बच्चों के बीच रखा गया। आशीष खरे ने बताया कि बच्ची पहले बेहद सुस्त थी और किसी प्रतिक्रिया नहीं देती थी, लेकिन लगातार देखभाल और स्नेह मिलने के बाद उसने मुस्कुराना शुरू कर दिया। 23 मई 2026 को छुट्टी के समय बच्ची का वजन बढ़कर 2 किलो 540 ग्राम हो गया और उसकी हालत में काफी सुधार देखा गया। बच्ची के पिता मोहम्मद हसन ने कहा कि पहले उन्हें लग रहा था कि उनकी बेटी शायद बच नहीं पाएगी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली थी, लेकिन नईगढ़ी अस्पताल में इलाज मिलने के बाद बच्ची की स्थिति लगातार सुधरी और अब वह पहले से काफी स्वस्थ दिखाई दे रही है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में 5 वर्ष तक के कुपोषित बच्चों का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। भर्ती बच्चों को विशेष डाइट और चिकित्सकीय देखरेख दी जाती है।
- डॉ. आरके पाठक, बीएमओ नईगढ़ी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि मध्यप्रदेश में शासकीय कर्मचारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया अब निरंतर जारी रहेगी। डीपीसी और कर्मचारी हितों से जुड़ी सभी खास बातें पढ़ें विस्तार से।
भोपाल में आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और सीलिंग कार्रवाई के खिलाफ व्यापारियों का विरोध जारी। बुधवार को मिंटो हॉल में गांधी प्रतिमा के सामने होगी प्रार्थना सभा।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे, प्रशासनिक व्यवस्था और किसान कल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम के आयोजनों में फैली अव्यवस्थाएं अब श्रद्धालुओं की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी हैं। मंगलवार सुबह सीवन नदी तट से 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू तो हुई, लेकिन प्रशासन और आयोजकों की बदइंतजमी ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं का दम घोंट दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की व्यवस्था में राज्य निर्वाचन आयोग एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। प्रदेश में दोनों चुनाव अब अलग-अलग के बजाय एक साथ कराने की योजना पर काम चल रहा है, जिसका अंतिम रोडमैप सितंबर से अक्टूबर के बीच तैयार कर लिया जाएगा।
गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में देर रात 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के समीप हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा एयरपोर्ट पर बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविर, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सर्वे और विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।
रीवा के उपरहटी मोहल्ले में प्राचीन शिवलिंग ‘पड़ोसी बाबा’ के नाम से पूजित है। मान्यता है कि यह हजार वर्ष पुराना है। टेढ़ी जलहरी, भस्म आरती और रंगपंचमी का आयोजन इसकी विशेष पहचान है।
रीवा के सोहागी क्षेत्र में भारी बारिश से बाढ़ ने तबाही मचाई। मझिगवां के ककरहा टोला में करीब 40 कच्चे मकान ढह गए। ग्रामीणों ने नुकसान, राहत की कमी और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का आरोप लगाया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह