पन्ना जिले के पवई क्षेत्र में पुलिस ने 1,665 लीटर अवैध देशी शराब से भरी पिकअप जब्त की। कार्रवाई में करीब 18.50 लाख रुपये की संपत्ति बरामद हुई, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

हाइलाइट्स:
पवई, स्टार समाचार वेब
जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पवई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1,665 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब से भरी एक पिकअप वाहन जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 18 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। हालांकि कार्रवाई के दौरान वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में 30 मई 2026 को थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गुनौर-सलेहा मार्ग से एक सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली पिकअप तेज गति से पवई की ओर आ रही है, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब लोड है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को ग्राम नारायणपुर की ओर मोड़ दिया और तेजी से भागने लगा।
पुलिस टीम ने भी उसका पीछा किया। पीछा करते हुए चालक वाहन को खेतों के रास्ते ले गया और नारायणपुर स्थित चिमनी भट्टा के पास पिकअप छोड़कर रात के अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान पिकअप में 185 पेटी अवैध देशी मदिरा प्लेन बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 1,665 लीटर पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 50 हजार रुपये है। इसके अलावा जब्त पिकअप वाहन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। इस प्रकार कुल जब्त संपत्ति का मूल्य करीब 18 लाख 50 हजार रुपये है। पवई पुलिस ने मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की पहचान करने और उसे गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह