सिंगरौली जिले की देवसर जनपद पंचायत के बरका ग्राम में निर्माणाधीन शॉपिंग रूम के कार्य में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक द्वारा मानक विहीन निर्माण कराया जा रहा है। रेत, सीमेंट और सरिया की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं, जबकि उपयंत्री को इसकी जानकारी तक नहीं है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि पंचायत में केवल रोजगार सहायक की मनमानी चल रही है और जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद हैं।

हाइलाइट्स
सिंगरौली, स्टार समाचार वेब
जनपद पंचायत क्षेत्र देवसर के ग्राम पंचायत बरका में रोजगार सहायक की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां कोई भी सरकारी निर्माण कार्य पंचायत के रोजगार सहायक द्वारा मानक के अनुरूप नहीं कराया जाता है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत में केवल रोजगार सहायक की मनमर्जी चलती है बाकी सरपंच सचिव नाम मात्र के हैं। बरका में जहां साप्ताहिक हाट बाजार लगता है। वही रोजगार सहायक के द्वारा कुछ शॉपिंग रूमों का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य हो रही है निर्धारित मानक के अनुरूप गिट्टी सरिया सीमेंट का प्रयोग नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा रेत भी दो नंबर का लगाया जा रहा है। एवं रेत की बिलिंग एक नंबर की रायल्टी वाला हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शॉपिंग रूम निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही अकुशल मजदूरों से ईंटा जोड़ाई कराई जा रही है। जिससे दीवाल के मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं ग्रामीणों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि शॉपिंग रूम का दीवाल नीचे से ही टेढ़ा-मेढ़ा है। यहां पर निर्माण एजेंसी केवल निजी लाभ के लिए गुणवत्ता से समझौता कर रहा है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
घटिया निर्माण की उपयंत्री को नहीं है जानकारी
देवसर जनपद क्षेत्र के बरका ग्राम पंचायत वैसे भी सुर्खियों में बनी रहती है। एक बार फिर शॉपिंग रूम का घटिया निर्माण कार्य बरका ग्राम पंचायत को कटघरे में लाकर खड़े कर दी है। क्या यह निर्माण कार्य उप यंत्री के जानकारी में नहीं है, यदि है तो फिर यह कैसे गुणवत्ता विहीन कार्य हो रही है और यदि उपयंत्री को इस घटिया निर्माण कार्य की जानकारी नहीं है तो क्यों? यह सवाल ग्रामीणों के मन में बार-बार उठ रही है।
जिम्मेदारों पर खड़े हो रहे सवाल
शासन प्रशासन ने किसी संस्था या इकाई को व्यवस्थित रूप से क्रियान्वयन कराने के लिए सभी छोटे बड़े अधिकारियों की नियुक्ति कर ड्यूटी लगाई है। जिससे कोई भी योजना या कार्य जमीनी स्थल पर सही सलामत संपन्न हो। इसी कड़ी में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में ग्राम पंचायत जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत की गठन की गई है। लेकिन यह आला अफसर मुख्यालय से दूर की अपने कार्य क्षेत्र में नहीं पहुंच पाते हैं,जिससे निचले निकाय यानि ग्राम पंचायतों को गड़बड़ झाला करने का बढ़िया मौका मिल जाता है। यही बात शायद ग्राम पंचायत बरका में भी सेट हो रही है।

मैहर जिले में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगों ने पीएचई के रिटायर्ड कर्मचारी से 22 लाख रुपये ठग लिए। दिल्ली पुलिस, सीबीआई और आरबीआई अधिकारी बनकर जालसाजों ने 15 दिन तक मानसिक दबाव बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
सतना के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घायल अवस्था में मिला। रीवा ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर साक्ष्य जुटा रही है।
सतना में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय और संतोष विहार कॉलोनी से सांपों को सुरक्षित पकड़ा। प्री-मानसून मौसम में बढ़ती वन्यजीव गतिविधियों को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
सतना के नैना-सगमनिया गांव में वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद से संदिग्ध के घर से खून से सने हथियार, तराजू और वन्य प्राणी के बाल बरामद किए। वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सतना-मैहर के सौ से अधिक निजी स्कूलों ने चेतावनी और समय-सीमा बढ़ने के बाद भी फीस संबंधी जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं की। अब नियमों के तहत इन संस्थानों पर पांच गुना तक अर्थदंड लगाया जा सकता है।
मध्यप्रदेश में सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'नगर वन योजना' सतत शहरी विकास का मॉडल बन रही है। प्रदेश में 3141 हेक्टेयर क्षेत्र में 94 नगर वन और वाटिकाएं विकसित की गई हैं, जो आधुनिक सुविधाओं और इको-टूरिज्म का केंद्र हैं।
भोपाल के सप्रे संग्रहालय में 'पुरखों को प्रणाम' पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने युवा पीढ़ी से हिन्दी पत्रकारिता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया और उनकी जीवनी 'पीर पराई जाने रे' का लोकार्पण हुआ।
एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा डेथ केस में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोपाल सेंट्रल जेल भेजा गया। जानें जेल में कैसी कटी उनकी पहली रात और क्या है कैदी नंबर।
सतना शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बढ़ीं शिकायतों पर डीई सिटी ने अधिकारियों की बैठक ली। सीएम हेल्पलाइन और 1912 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए।
सतना जिले में 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। संजीवनी क्लीनिक, टीकाकरण और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का संचालन बाधित रहा, जबकि कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह