रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) में ब्लड स्टोरेज सेंटर शुरू होने की उम्मीदें फिलहाल अधूरी ही हैं। करीब दो साल पहले बड़े प्रचार के साथ मिले लाइसेंस के बावजूद आज तक सेंटर शुरू नहीं हो सका। हालात यह हैं कि फरवरी में लाइसेंस की वैधता भी खत्म हो गई लेकिन जमीनी स्तर पर सुविधा शुरू नहीं हो पाई। इस चक्कर में 70 किमी की दूरी तय करना मजूबरी बनी हुई है।
कागजों में सुविधा, जमीन पर जीरो
सीएचसी रामनगर को 15 फरवरी 2024 को ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस मिला था जिसकी वैधता 14 फरवरी 2026 तक थी। इस दौरान अस्पताल में सेंटर स्थापित होना था लेकिन जरूरी संसाधनों और व्यवस्थाओं के अभाव में काम आगे नहीं बढ़ सका। न तो उपकरण पूरी तरह लगाए गए और न ही संचालन शुरू हो पाया।
हर माह 50 यूनिट की जरूरत
रामनगर क्षेत्र में हर महीने औसतन 50 यूनिट ब्लड की जरूरत पड़ती है। इसके बावजूद मरीजों को अब भी सतना जिला अस्पताल या अन्य ब्लड बैंकों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं और एक्सीडेंट के मरीजों को हो रही है।
70 किमी का सफर मजबूरी
ब्लड की जरूरत पड़ने पर मरीजों को करीब 70 किलोमीटर दूर सतना जाना पड़ता है। कई बार समय पर ब्लड नहीं मिलने से स्थिति गंभीर हो जाती है। स्थानीय स्तर पर सुविधा न होने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
स्टाफ और संसाधन अड़चन
सूत्रों के अनुसार, ब्लड स्टोरेज सेंटर के लिए आवश्यक तकनीकी स्टाफ, उपकरण और संचालन व्यवस्था समय पर विकसित नहीं हो सकी। यही वजह रही कि लाइसेंस मिलने के बावजूद सेंटर शुरू नहीं किया जा सका।
प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग अब दोबारा लाइसेंस के लिए प्रक्रिया शुरू करने की बात कह रहा है। अधिकारियों का दावा है कि आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर जल्द ही नए सिरे से अप्रूवल लेकर सेंटर चालू किया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।
मध्यप्रदेश डिंडोरी जिले के जनपद पंचायत मेंहदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत सारंगपुर के पोषक गांव कनेरी में बुधवार की सुबह ग्रामीणों और स्कूली छात्र-छात्राओं के सब्र का बांध टूट गया। पक्की सड़क की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मेंहदवानी-शहपुरा स्टेट हाईवे पर चक्का जाम कर दिया।
मध्यप्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह-प्रभारी रेखा वर्मा अपने पहले आधिकारिक दौरे पर भोपाल पहुंचे। राजा भोज एयरपोर्ट पर पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का आत्मीय स्वागत किया।
सतना जिला अस्पताल की छत पर नई कैंटीन शुरू, स्टाफ और मरीजों के परिजनों को दिन-रात खाद्य सामग्री मिलेगी। एनक्वास मानकों के तहत सुविधा शुरू हुई, सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था पर भी रहेगा विशेष ध्यान।