रीवा के जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन ने एफआईआर की जानकारी छिपाकर हाईकोर्ट से स्थगन लिया था। शासन की रिट पर कोर्ट ने आदेश निरस्त कर ट्रांसफर बहाल किया, आगे की कार्रवाई पर नजर।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के कांड हैं कि खत्म ही नहीं हो रहे। पहले फर्जी बैंक गारंटी से शराब ठेकेदारों को दुकानें आवंटित की। ईओडब्लू ने मामला पंजीबद्ध किया। शासन ने ग्वालियर ट्रांसफर किया, लेकिन रीवा में ही जमें रहने के लिए एफआईआर की जानकारी छिपा कर उच्च न्यायालय की शरण ली। स्थगन मिल गया। बाद में जब सरकार ने कोर्ट में जवाब दिया और रिट पिटीशन दायर की तो उनके किये कराये पर पानी फिर गया। कोर्ट ने झटका देते हुये
उल्लेखनीय है कि जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन पर फर्जी बैंक गारंटी से शराब दुकानों को ठेका देने के मामले में ईओडब्ल्यू ने एफआरआर दर्ज की थी। इसी के चलते उनका स्थानांतरण रीवा से 31 जुलाई 2025 को संभागीय फ्लाइंग स्क्वॉड ग्वालियर कर दिया गया था। उक्त स्थानांतरण आदेश के खिलाफ जिला आबकारी अधिकारी ने उच्च न्यायालय में याचिका क्रमांक 31531/2025 दायर किया था। जिसमें उन्हें उच्च न्यायालय से स्थानांतरण पर स्थगन मिल गया था। लेकिन खास बात यह है कि इस याचिका में जिला आबकारी अधिकारी ने अपने ऊपर ईओडब्ल्यू में दर्ज एफआईआर की जानकारी छिपाई थी। इसका खुलासा उस समय हुआ, जब शासन ने रिट याचिका दायर की और सभी दस्तावेज सम्मलित किये। जिसमें बताया गया कि जिला आबकारी अधिकारी अनिल जैन के खिलाफ ईओडब्ल्यू रीवा में मामला संख्या 78/2025 दिनांक 28.03.2025 को दर्ज किया गया था। जिसमें वे आरोपी संख्या 7 हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री की सहमति से उनका स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था। इस खुलासे के बाद उच्च न्यायालय से श्री जैन को तगड़ा झटका लगा और उनका स्थगन आदेश निरस्त कर दिया गया।
राहत के लिये फिर दायर कर सकते हैं याचिका
स्थगन को निरस्त करते हुये उच्च न्यायालय ने यह भी कहा है कि यदि याचिकाकर्ता को राहत चाहिये तो वह फिर से याचिका दायर कर सकते हैं। अब देखना होगा कि जिला आबकारी अधिकारी का अगला कदम क्या होगा। वह पुन: याचिका दायर करेंगे या फिर रीवा से कार्य मुक्त होते हुये स्थानांतरित स्थान पर ज्वाइनिंग करेंगे। फिलहाल न्यायालय ने सुनवाई के दौरान उक्त स्थानांतरण आदेश को बहाल कर दिया है।
एफआईआर में बढ़ेगी आरोपियों की संख्या
ज्ञात हो कि फर्जी बैंक गारंटी मामले में शिकायत उपरांत ईओडब्ल्यू रीवा ने एफआईआर दर्ज किया था। सूत्रों ने बताया कि इस एफआईआर में बैंक मैनेजर, जिला आबकारी अधिकारी समेत 13 आरोपी नामजद हो चुके हैं। जबकि रीवा आबकारी कार्यालय में पदस्थ एक और उप निरीक्षक का नाम इसमें शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है। यह वही उप निरीक्षक हैं, जिन्होंने फर्जी बैंक गारंटी मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।
मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देव और सह प्रभारी रेखा वर्मा भोपाल पहुंच गए हैं। पदभार संभालने के बाद दोनों नेताओं ने गुफा मंदिर में दर्शन किए और बीजेपी कार्यालय में सीएम मोहन यादव के साथ महत्वपूर्ण बैठक शुरू की।
सहारा सोसायटी के 45,719 करोड़ रुपए के घोटाले में 4 साल से फरार चेयरमैन खालिद चौधरी को ग्वालियर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। उपभोक्ता आयोग में पेशी के बाद मिली जमानत।
मध्य प्रदेश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। भोपाल, बैतूल, खरगोन और इंदौर सहित कई जिलों में पुतला दहन, वाटर कैनन का उपयोग और कलेक्ट्रेट घेराव की पूरी खबर।