कलेक्टर ने सीमांकन के लंबित प्रकरण 15 जून तक निपटाने और फार्मर रजिस्ट्री में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिले की प्रगति राज्य औसत से काफी कम पाई गई, जबकि कई क्षेत्रों में रजिस्ट्री कार्य बेहद धीमा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने गुरूवार को राजस्व अधिकारियों की बैठक में कहा कि राजस्व अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी सीमांकन का प्रकरण 3 माह से अधिक समय तक लंबित नहीं रहे। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में अपेक्षित गति लाने के साथ ही आरसीएमएस पोर्टल और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज सीमांकन के सभी लंबित प्रकरणों को 15 जून तक निराकृत कर लेने के निर्देश दिये। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, जीतेन्द्र वर्मा, राहुल सिलाड़िया, एलआर जांगड़े, सुमेश द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर संदीप परस्ते, एसएलआर एलएम पांडेय,तहसीलदार एवं सभी नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
कलेक्टर ने राजस्व न्यायालयवार आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज और निराकृत प्रकरणों की समीक्षा की। बताया गया कि पोर्टल पर कुल दर्ज प्रकरणों का निराकृत प्रतिशत 52.7 है। कलेक्टर ने इसमें और अधिक प्रयास करने के निर्देश दिये। आरसीएमएस पोर्टल पर सीमांकन के 4483 प्रकरण दर्ज हुए, जिनमें 3202 का निराकरण किया गया। सीमांकन के अभी भी 1281 प्रकरण लंबित पाये गये। कलेक्टर ने सभी लंबित प्रकरणों को 15 जून तक निराकृत कर लेने के निर्देश दिये। लोक सेवा गारंटी के तहत सीमांकन के 262 प्रकरण, नामांतरण के 21, अभिलेख दुरुस्ती के 31 और बंटवारा के 15 प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज पाये गये। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन, आरसीएमएस पोर्टल और लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत सभी दर्ज सीमांकन के प्रकरण 15 जून तक निराकृत करें।
फार्मर रजिस्ट्री: सतना प्रदेश में नीचे से चौथे स्थान पर
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान जिले में 8 लाख 09 हजार 213 भूस्वामी के विरुद्ध 2 लाख 11 हजार 987 फार्मर रजिस्ट्री कम्पलीट पाई गई। फार्मर रजिस्ट्री में जिले की औसत प्रगति 26.20 प्रतिशत रही जबकि राज्य की औसत प्रगति 35.36 प्रतिशत है। कोटर तहसील में 36 प्रतिशत और नागौद में 31 प्रतिशत की प्रगति औसत प्रगति के करीब पाई गई है। कलेक्टर ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में रणनीति बनाकर एसडीएम प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि ई-विकास पोर्टल से खाद वितरण कार्य में भी फार्मर रजिस्ट्री की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। खरीफ सीजन की तैयारियों के पहले फार्मर रजिस्ट्री का काम शत-प्रतिशत रूप से पूरा करें। कलेक्टर ने तहसीलवार फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान पटवारी हल्का में की गई फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा की। रधुराजनगर नगरीय तहसील में सबसे कम 12 प्रतिशत की प्रगति पाई गई। इसी प्रकार शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों के रघुराजनगर तहसील के पटवारी हल्का करही हरमल्ला, मटेहना, गिदुरी, इटौरा, अमौधा खुर्द में भी न्यून संख्या में फार्मर रजिस्ट्री कम्पलीट पाई गई है। फार्मर रजिस्ट्री में सतना जिले का स्थान बाटम में चौथे स्थान पर है। कलेक्टर ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में अपेक्षित प्रगति लाकर जिले को टाप 10 से 20वें स्थान पर लाने का प्रयास करें।
तहसीलदार ने कृषि योग्य भूमि को बताया प्लाट
फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा के दौरान बाबूपुर ग्राम पंचायत के मझबोगवां के मामले में जब कलेक्टर ने रघुराजनगर ग्रामीण एलआर जांगड़े से सवाल -जवाब किया तो उन्होंने इस क्षेत्र को शहरी क्षेत्र का हिस्सा बता दिया। जिस पर कलेक्टर ने तहसीलदार सौरभ मिश्रा से कम प्रगति पर सवाल किया तो उन्होंने इस इलाके की भूमि को कृषि योग्य न बताते हुए कहा कि यहां प्लाट है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कलेक्टर के सामने एसडीएम और तहसीलदार ने गलत तथ्य क्यों पेश किए?


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल की एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी सास गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई नहीं हो सकी। नियमित मजिस्ट्रेट के अवकाश पर होने के कारण मामला टल गया।
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पारित हो गया है। जानिए विवाह, तलाक, लिव-इन रिलेशनशिप, उत्तराधिकार और बच्चों के अधिकारों से जुड़े सभी नए प्रावधानों की पूरी जानकारी
इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मनोरमागंज में सहायक डाक अधिकारी उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा में मिलने के बाद नया खुलासा हुआ है। मृतका की बेटी ने शव की पहचान पर संदेह जताया है, जिसके चलते पुलिस डीएनए टेस्ट और सिर की तलाश कर रही है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा में यूसीसी विधेयक का विरोध करते हुए इसे भाजपा सरकार की भटकाने की राजनीति बताया। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की बदहाली और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा।
इंदौर के विजय नगर गैस पाइपलाइन विस्फोट मामले में MP हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने पुलिस जांच पर सवाल उठाए हैं। पार्षद बालमुकुंद सोनी पर केस दर्ज कर लिया गया है, और कोर्ट ने पीड़ितों के मुआवजे पर सरकार से नीति मांगी है।
मध्यप्रदेश के बैतूल शहर के जैन दादावाड़ी परिसर में हाल ही में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान हुआ गुटीय विवाद अब पुलिस और अदालत की दहलीज तक पहुंच गया है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि घटना के तुरंत बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विवाद को शांत कराने और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज न कराने की सलाह दी थी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में धनबल और अवैध नकदी के इस्तेमाल को रोकने के लिए चुनाव आयोग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सख्ती बरत रहा है। आदर्श आचार संहिता के तहत गठित उड़नदस्ता टीम और स्टेटिक सर्विलांस टीम जिले के चप्पे-चप्पे पर सघन जांच अभियान चला रही है।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन से लेकर परिसर तक जमकर राजनीतिक गहमागहमी रही। एक ओर जहां कांग्रेस विधायकों ने अनोखे अंदाज में सांकेतिक नाटक का मंचन कर सरकार को घेरा। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विपक्ष के आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की रणनीति तैयार की।
मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदौर लोकायुक्त की टीम ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के ठिकानों पर छापा मारा। आज यानी मंगलवार को सुबह 5:30 बजे आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद सेमिल के निधीवन कॉलोनी स्थित निवास पर यह कार्रवाई की गई।
मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।