रीवा जिले में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले 63 किसानों का भुगतान 6 माह से लंबित है। करहिया मंडी में भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन से तत्काल भुगतान की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में किया चकाजाम
रीवा, स्टार समाचार वेब
खरीफ सीजन में बोई जाने वाली मुख्य धान की फसल को किसानों द्वारा समर्थन मूल्य पर 6 माह पूर्व बेचा गया था। जिसका भुगतान आज तक नहीं हो पाया है। ऐसी स्थिति में शुक्रवार को करहिया मंडी के मुख्य मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में पीड़ित किसानों ने चकाजाम कर प्रशासन को आगाह किया है कि उनका भुगतान तत्काल किया जाए।
यहां पर यह बता दें कि जिले के बीड़ा क्रमांक-2 में 63 किसानों द्वारा जो धान समर्थन मूल्य पर बेची गई थी उनका भुगतान फंस गया है। सेवा सहकारी समिति ने धान तो खरीद लिया परंतु 6 महीना बीत जाने के बाद भी उनका भुगतान नहीं किया है। शुक्रवार को आक्रोशित किसानों ने सड़क जाम कर अविलम्ब भुगतान की मांग की है। बताया गया है कि जिन किसानों की धान का भुगतान नहीं हो पाया है उनके सामने अब बोनी का संकट मंड़राने लगा है। किसानों द्वारा बताया गया कि खरीफ की बोनी शुरू होने वाली है और उनका भुगतान आज तक नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में वह खाद-बीज एवं मजदूरों को पैसा कहां से दे पाएंगे।
27 किसानों का नाम पोर्टल से डिलीट
करहिया मंडी के सामने आंदोलनरत किसानों में सुधीर पाण्डेय द्वारा बताया गया कि खरीदी केन्द्र बीड़ा क्रमांक-2 में जिन 63 किसानों द्वारा बिक्री की गई धान का भुगतान नहीं हो पाया है उनमें 27 ऐसे किसान हैं जिनका नाम ही पोर्टल से डिलीट कर दिया गया है। वहीं बाकी किसानों का पोर्टल में नाम फीड है फिर भी उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है। कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भुगतान करने के लिए कहा गया बावजूद उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
दिया गया था फर्जी चेक
आंदोलन कर रहे किसानों द्वारा बताया गया कि धान बिक्री के बाद जब वह भुगतान के लिए दबाव बनाने लगे तो उस समय समिति प्रबंधक द्वारा उन्हें एक चेक दिया गया था। जिसमें समिति प्रबंधक के सील और हस्ताक्षर तो हैं लेकिन प्रशासन के हस्ताक्षर नहीं हैं। ऐसी स्थिति में अब समिति प्रबंधक द्वारा कहा जा रहा है कि कमीशन प्राप्त हो जाए तो चेक भंज जाएगा। ताज्जुब की बात यह है कि शासन द्वारा किसानों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में जो यह अभिनव प्रयास समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किया गया उसमें जिम्मेदार अधिकारी इस योजना पर ही पलीता लगाने लगे हैं। जुलाई का महीना शुरू होने वाला है किसान बोनी की तैयारी करने में लगे हैं लेकिन इन 63 किसानों की बोनी कैसे हो पाएगी जिन्हें अब तक भुगतान ही नहीं मिला है।
जांच नहीं, पैसा चाहिए
खरीदी केन्द्र बीड़ा क्रमांक-2 के ऐसे किसान जिनका भुगतान नहीं हो पाया है उन्हें शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा जांच करने के लिए कहा जाता रहा है। ऐसी स्थिति में किसानों ने कहा कि उन्हें जांच नहीं पैसा चाहिए। किसानों का कहना है कि उनके पास केवल खेती ही एकमात्र साधन है ऐसी स्थिति में घर के खर्चे के अलावा बोनी सहित बच्चों के स्कूल की फीस एवं दवाई वह कहां से करवाएं। ऐसी स्थिति में उन्हें जांच का आश्वासन नहीं अब केवल पैसा चाहिए।
63 किसानों के धान की उपज का भुगतान नहीं होने की बात जो सामने आई है आज इनके साथ बैठकर सौहार्द्रपूर्ण बात की गई है। चूंकि भुगतान का निर्णय शासन को करना है। वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है जल्द ही इनका भुगतान कराया जाएगा।
शिवशंकर शुक्ला तहसीलदार हुजूर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।
मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग में सागर जहरीली शराब कांड के बाद उपजा विवाद अब प्रशासनिक व्यवस्था और नियमों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। इधर, आबकारी विभाग नोटिस पर मध्यप्रदेश के आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना से पक्ष और जानकारी लेने के लिए उनके फोन नंबर पर बुधवार को दोपहर 2:30 बजे संपर्क किया तो उन्होंने फोन काट दिया।
मध्यप्रदेश में सितंबर महीने के दौरान बैंकिंग सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित होने जा रही हैं। हड़ताल और नियमित साप्ताहिक छुट्टियों के कारण राज्य भर में कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। सरकार 5-डे बैंकिंग की जायज मांग को अनावश्यक रूप से टाल रही है। हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार और बैंक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में वार्ता प्रस्तावित है।
दुबई में आयोजित AIM कांग्रेस 2026 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों से की चर्चा। मध्य प्रदेश में इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर और लॉजिस्टिक्स में बड़े निवेश के प्रस्ताव।
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह