सतना जिला अस्पताल में वार्डों की हालत चिंताजनक है। गंदे, सड़े हुए गद्दों और बिना चादर के बेड पर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। चादर धुलाई के लिए हर माह हजारों खर्च होने के बावजूद मरीजों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं। जानिए अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की पूरी रिपोर्ट।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
यदि आप जिला अस्पताल में अपने किसी परिजन को भर्ती कराने जा रहे हैं तो अपना गद्दा और चद्दर साथ लेकर जाएं क्योंकि अस्पताल में दिए जा रहे गंदे गद्दों व चद्दरों से संक्रमण फैलने का खतरा है। दरअसल मौसम के करवट लेने के साथ ही जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों में क्षमता से अधिक मरीज भर्ती हो रहे हैं, जिन्हें गंदे गद्दे व चद्दर दिए जा रहे हंै। कुछ वार्ड में तो बिना चादर के ही मरीज लेटने को मजबूर हैं। बुधवार को जिला अस्पताल के वार्ड नंबर 6 महिला वार्ड में ऐसा ही नजारा देखने को मिला जहां वार्ड के अंदर स्थित किसी बेड पर चादर नहीं था। महिला वार्ड मरीजों से फुल था। वार्ड में बेड भरे होने के चलते मरीजों को नीचे गद्दों में लिटाकर इलाज किया जा रहा था। वार्ड में गद्दों की दुर्दशा ऐसी देखने को मिली कि नीचे लगाए गए गद्दे फटे व सड़े हुए थे। उन्हें देख ऐसा लग रहा था कि ये गद्दे कहीं कबाड़ में पड़े हुए थे। गद्दों से गंध तक आ रही थी पर बेचारा मरीज उस पर लेटकर इलाज करने को मजबूर था।
क्या है नियम
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में हर माह चादरों कि धुलाई में 65 से 70 हजार रुपए तक खर्च किया जाता है, बावजूद इसके मरीजों को चादर उपलब्ध नहीं हो पाती । जिला अस्पताल में यह स्थिति इमर्जेन्सी से लेकर सभी वार्डों में है। नियमन प्रत्येक वार्ड में रोज चादर बदलने का नियम है। मरीज के लेटने में चादर अगर गंदी हो जाती है तो एक दिन में कई मर्तबा बदलने का नियम है।
नया मरीज भर्ती होने पर चादर गन्दा हो या न हो बेड पर धुला चादर बिछाने का नियम है, जो कि अस्पताल में लागू नहीं होता है।
धुलाई व्यवस्था ठेके पर दी गई है एक कम्बल या चादर पर औसतन 18 से 20 रुपए का भुगतान भी किया जाता है। किसी वार्ड में मरीजों को चादर न मिलना यह असंभव है। सभी स्टाफ को कड़े निर्देश हैं कि नियमित बिस्तरों पर चादर बदलते रहें। अगर ऐसा किसी वार्ड में है तो उस वार्ड के स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, सहायक प्रबंधक, जिला अस्पताल
पिछले दो दिन से मरीज अस्पताल में भर्ती है। पहले दिन मांगने पर चादर दे दिया गया, दुसरे दिन मांगा तो स्टाफ ने कहा चटाई डाल लो और सो जाओ।
गोमती सेन, उतैली
घर से ही चादर लेकर आए हैं। स्टाफ से चादर मांगने पर स्टाफ लड़ाई पर उतारू हो जाता है । ऐसा लगता है जैसे प्रबंधन ने चादर देने से मना किया हो।
विमला दहिया, सतना
बीते तीन दिन से मरीज भर्ती है। शुरआत से ही मरीज को चादर नहीं मिला। पहले तो नीचे गद्दा मिला था, जो कि बदबूदार था। उस पर भी घर का चादर ही बिछाना पड़ा।
सूर्यबली तिवारी, अमरपाटन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।