सतना जिला अस्पताल की जर्जर इमारत में रैंप की छत का प्लास्टर गिरने से सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे। रोजाना 1500 मरीजों की आवाजाही के बावजूद मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर प्रशासनिक उदासीनता बनी हुई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल का करीब सात दशक पुराना भवन अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। अस्पताल परिसर में कई स्थान ऐसे चिन्हित किए गए हैं, जहां दीवारें और छतें कमजोर हो चुकी हैं और कभी भी हादसे का कारण बन सकती हैं। सोमवार की रात अस्पताल के रैंप की छत के बड़े हिस्से का प्लास्टर अचानक गिर गया। ग्राउंड तल से प्रथम तल के वार्डों को जाने के लिए यह रास्ता प्रयोग किया जाता है। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे कारण बड़ा हादसा टल गया। मंगलवार की सुबह जब अस्पताल स्टाफ ने स्थिति देखी तो इसकी जानकारी प्रबंधन को दी गई।
पीडब्ल्यूडी कर रहा खानापूर्ति
बताया गया कि कई मर्तबा बैठक में भी शीर्ष अधिकारीयों को इस बात से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ। पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों द्वारा केवल खानापूर्ति के रूप में एस्टीमेट तैयार किया जाता है। गौरतलब है कि इस जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन करीब 1500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में भवन की सुरक्षा को लेकर लापरवाही गंभीर खतरे को जन्म दे सकती है। अस्पताल कर्मचारियों ने प्रशासन से मांग की है कि भवन की तत्काल जांच कराकर जर्जर हिस्सों की मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
पानी रिसने के कारण गिरा प्लास्टर
बताया जा रहा है कि अस्पताल भवन का निर्माण लगभग 70 वर्ष पहले हुआ था और समय-समय पर मरम्मत कार्य किए जाने के बावजूद अब इसकी संरचना कमजोर हो चुकी है। मरीजों और उनके परिजनों में इस घटना के बाद भय का माहौल है। अस्पताल के सहायक प्रबंधक डॉ. धीरेन्द्र वर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी सुपरवाइजर द्वारा दी गई जिसे सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह से भी साझा कर निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान पता चला कि छत का एक बड़ा कंक्रीट प्लास्टर गिरा है, केवल छड़ बस दिखाई दे रही हैं। आगामी सीजन में अभी खतरा टला नहीं है। अस्पताल भवन काफी पुराना है, बरसाती सीजन में कई जगह से पानी रिसने की शिकायतें हैं जिसके कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में बिगत वर्ष भी छज्जा गिरा था जिसके बाद अस्पताल के कई पॉइंट चिन्हित किये गए थे जर्जर अवस्था में है और बरसात में कभी भी गिर सकते हैं।
छतों में दरारें-उग आए पेड़
भवन की कई छतों में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं और प्लास्टर जगह-जगह से उखड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि छतों की दरारों में अब पेड़-पौधे तक उग आए हैं, जो भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार, छतों में उग रहे पेड़-पौधे जड़ों के जरिए संरचना को और कमजोर कर रहे हैं, जिससे भवन की उम्र तेजी से घट रही है। ऐसे में जल्द से जल्द मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता है, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई मादा चीता आशा के आठ महीने के शावक की मौत हो गई है। वन विभाग पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
बुधनी के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के 12 घर तोड़ने के मामले में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की नाराजगी पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट मांगी गई है और 'दूध का दूध, पानी का पानी' हो जाएगा।
भोपाल के गांधीनगर में नशीले कफ सिरप की फैक्ट्री के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी अभिषेक निगम को एसटीएफ ने देहरादून से गिरफ्तार किया। अब तक 25 आरोपी गिरफ्तार।
त्योहारों पर रेल यात्रियों के लिए राहत! भोपाल, रानी कमलापति और WCR होकर चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें। दानापुर, हरिद्वार, हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर का शेड्यूल देखें।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। आरोपितों के वकीलों ने कानूनी चर्चा के लिए मुलाकात का समय बढ़ाने की मांग की है। 16 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में भी अहम सुनवाई होनी पूरी डिटेल्स पढ़ें।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंडला के टाटरी में निजी स्कूल के बच्चों के साथ सहज संवाद किया। प्रार्थना सभा में शामिल होकर बच्चों को मन लगाकर पढ़ने की प्रेरणा दी।