सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल के ट्रामा यूनिट में स्थापित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर में ऑक्सीजन लीकेज की समस्या सामने आने से ऑपरेशन कराना सुरक्षित नहीं माना गया और मंगलवार को होने वाले नियमित 4 ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। इससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मामले में शिकायत पत्र दिए जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया और संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से लीकेज बंद कराने की कार्रवाई कराई गई। लेकिन सवाल यह है कि जब समस्या की जानकारी पहले से थी और कई बार पत्राचार किया जा चुका था, तो समय रहते इसका निराकरण क्यों नहीं कराया गया।
कई बार शिकायती पत्राचार, समाधान नहीं
बताया जाता है कि मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन सप्लाई से संबंधित समस्या को लेकर अस्पताल प्रबंधन को पहले भी कई बार शिकायती पत्राचार किया जा चुका है, लेकिन समय रहते इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरसाती मौसम में ओटी में शीलं और गन्दा पानी टपकने के साथ, अर्थिंग की समस्या भी बनी हुई है। वहीं ओटी में लगी एनेस्थीसिया मशीनों के डिस्प्ले, ऑन-ऑफ स्विच और बैटरी तक खराब होने की शिकायत की जा चुकी है। मॉड्यूलर ओटी जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था में ऑक्सीजन सप्लाई की खराबी न केवल ऑपरेशन प्रभावित करती है, बल्कि मरीजों की सुरक्षा से भी जुड़ा गंभीर मामला है।
जब तक लीकेज ठीक नहीं तब तक सर्जरी नहीं
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह को भेजे गए शिकायती पत्र में मॉडुलर ओटी में सेंट्रल सप्लाई मैनीफोल्ड से ऑक्सीजन लीक होने की बात कही गई है। जिसके चलते मंगलवार को होने वाले नियमित चार सर्जरियों को पोस्टपोंड कर दिया गया है। इसके अलावा मरीजों की सुरक्षा की दृष्टि से जब तक ऑक्सीजन लीकेज ठीक नहीं होगी तब तक ऑपरेशन न करने की बात कही गई है। शिकायती पत्र में ओटी सेकंड की एनस्थीसिया वर्क स्टेशन में भी लीकेज की समस्या है। लीकेज के चलते इस ओटी को भी ऑपरेशन के लिए सुरक्षित नहीं बताया गया है।
प्रबंधन का तर्क : स्थाई समाधान के लिए बंद करना पड़ेगा प्लांट
शिकायत के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा सेंट्रल सप्लाई ऑक्सीजन पाइपलाइन में टेपिंग करके लीकेज की समस्या को अस्थाई तौर पर बंद करने की कार्रवाई की गई है। प्रबंधन ने तर्क दिया कि सेंट्रल सप्लाई में तीन गंभीर मरीज वेंटीलेटर पर हैं जिसके चलते स्थाई तौर पर लीकेज बंद नहीं किया जा सकता अन्यथा उन मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। जैसे ही वे मरीज वेंटिलेटर से डिस्चार्ज होंगे आगामी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बाल्व के बराबर लीकेज की समस्या आ रही थी जिसका निदान मंगलवार को कर दिया गया है। पूर्ण रूप से ऑक्सीजन लीकेज की समस्या का समाधान करने प्लांट को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ेगा। साधारण मरीजों को ऑक्सीजन देने सिलेंडर व कंसंनट्रेटर का इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन गंभीर मरीजों के लिए नहीं।

मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट पर विवाद गहरा गया है। सीबीआई ने इसे आत्महत्या माना है, लेकिन पिता नवनिधि शर्मा ने हत्या का आरोप लगाते हुए अदालत में चुनौती देने का फैसला किया है।
रीवा में 20 अगस्त की बाढ़ के पांच दिन बाद भी कई मोहल्ले जलमग्न हैं। लोग घरों में कैद हैं और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। महापौर ने जलभराव के कारणों की जांच और स्थायी समाधान की रिपोर्ट मांगी।
रीवा में सामाजिक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता और नशीली सिरप कार्रवाई पर व्यापारियों ने विरोध जताया। सैकड़ों व्यापारियों ने आईजी कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा। आईजी ने दोनों मामलों की जांच के निर्देश दिए।
मऊगंज के अलहौवा गांव में ईद मिलाद्दुन्नबी की तैयारी कर रहे चार युवकों पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप है। एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और प्रधान आरक्षक निलंबित हुआ।
बाणसागर बांध का जलस्तर 340.76 मीटर पहुंचने पर तीन रेडियल गेट खोलकर सोन नदी में करीब 300 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया। सीधी, शहडोल और सिंगरौली में नदी किनारे गांवों को अलर्ट किया गया।
सतना में नौ साल से जारी सीवर कार्य की गुणवत्ता और सड़क रेस्टोरेशन पर सुनवाई हुई। निगरानी एजेंसी ने काम बेहतर बताया, जबकि जमीनी हालात पर सवाल उठे। तहसीलदार जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
सतना जिला अस्पताल की मॉड्यूलर ओटी में ऑक्सीजन लीकेज मिलने से मंगलवार के चार नियमित ऑपरेशन स्थगित करने पड़े। शिकायत के बाद अस्थायी मरम्मत हुई, लेकिन स्थायी समाधान और ओटी की सुरक्षा को लेकर सवाल कायम हैं।
बारिश के बाद सतना में जलभराव से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ा है। अगस्त में सात मलेरिया और दो डेंगू मरीज मिले। उचेहरा के वीरपुर निवासी युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, प्रशासन ने रोकथाम अभियान तेज किया।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अमरपाटन में बिना लाइसेंस संचालित मिठाई निर्माण इकाई पर कार्रवाई की। संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर नमूने जांच के लिए भेजे गए। मैहर में पांच प्रतिष्ठानों से 16 नमूने लिए गए।
सतना जनसुनवाई में जिला अस्पताल के एमएलसी और भर्ती दस्तावेज न्यायालय भेजने की मांग उठी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि, बिजली, पानी, पेंशन और योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी आईं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह