सतना जिला अस्पताल में तीन वर्षों से सर्विसिंग नहीं होने पर दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांट बंद कर दिए गए। फिलहाल एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई जारी है, लेकिन तकनीकी खराबी की स्थिति में मरीजों पर संकट गहरा सकता है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में स्थापित दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांटों को अंतत: बंद कर दिया गया है। अस्पताल के वार्डों में एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। पीएसए प्लांटों की रुटीन सर्विस न होने के चलते यह समस्या खड़ी हुई है। हालांकि एलएमओ प्लांट से सेंट्रल आॅक्सीजन सप्लाई की जा रही है लेकिन अगर किसी दिन तकनीकी खामियों के चलते एलएमओ प्लांट बंद होता है तो जिला अस्पताल के मरीजों के सामने ऑक्सीजन का संकट छा सकता है। बताया गया कि प्लांटों की सर्विसिंग तीन साल से पेंडिंग पड़ी है। प्लांट वार्निंग दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन बजट के लिए रो रहा है, बजट के अभाव के चलते प्लांटों की सर्विंसिंग नही हुई और अब उन्हें मजबूरन बंद करना पड़ा। प्रबंधन द्वारा भोपाल स्थित कार्यालय को बार-बार पत्राचार किया गया जिसके बाद बजट तो मिला लेकिन सर्विसिंग के हिसाब से कम था। नए सिरे से बजट रिलीज करने का आश्वासन दिया गया। हालांकि राहत भरी बात यह है कि जिला अस्पताल परिसर में एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन) प्लांट स्थापित है, जिसकी क्षमता पर मिनट 6 हजार किलो लीटर है। इस प्लांट से ही सप्लाई हो रही है।
पीएम केयर से लगे थे प्लांट
कोविड कॉल के दौरान सितम्बर 2021 में दोनों पीएसए ऑक्सीजन प्लांटों की स्थापना की गई थी। दोनों पीएसए प्लांटों की क्षमता 1-1 हजार लीटर प्रति मिनट है। इसे एलएनटी कम्पनी द्वारा स्थापित किया गया था। प्लांट स्थापना के बाद 18 माह तक वारंटी पीरियड था जिसमें समय-समय पर रुटीन सर्विंसिंग की गई थी। वारंटी खत्म होने के बाद रुटीन सर्विंसिंग की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। हालांकि हाल ही में दोनों प्लांटों में कुछ तकनीकी खामियां आई थीं जिन्हें लोकल स्तर पर ही सुधार लिया गया था।
200 बिस्तरों में होती है सप्लाई
प्रबंधन ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की सर्विंसिंग में लगभग साढे 6 लाख के बजट की आवश्यकता है। अस्पताल प्रबंधन के पास कुछ बजट उपलब्ध है, कुछ अन्य कार्यों में लगा दिया गया है फिर भी बड़ी मात्रा में बजट की आवश्यकता है जिसके लिए संचालनालय चिकित्सा विभाग को डिमांड भेजा गया है। नियमत: 6 माह में प्लांटों की रुटीन सर्विसिंग होनी चाहिए, ऐसा होेने से ऑक्सीजन की शुद्धता बेहतर मिलती है। वहीं प्लांटों का रख-रखाव भी बेहतर तरीके से होता है। जिला अस्पताल परिसर में 200 से ज्यादा बिस्तरों में सेंट्रल ऑक्सीजन पाइप लाइन के जरिए ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है।
लम्बे समय से सर्विसिंग नहीं होेने से प्लांट वार्निंग देने लगे थे, प्लांटों में तकनीकी समस्याएं आने लगी थीं, लिहाजा संचालन बंद कर दिया गया है। एलएमओ प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। बजट मिलते ही सर्विसिंग का कार्य शुरू किया जाएगा।
डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, सहायक प्रबंधक जिला अस्पताल
तीन प्लांट जिला अस्पताल में स्थापित
01 एलएमओ (लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन)
06 किलो लीटर की क्षमता
इससे जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई हो रही
इसमें जबलपुर से लिक्विड मटेरियल आता है
जिसे टैंक में डालकर वैपराइजेशन कर ऑक्सीजन में कन्वर्ट कर मरीजों तक पहुंचाया जाता है
02 पीएसए (प्रेशर स्विंग एडसोर्प्शन)
1000 लीटर प्रति मिनट की क्षमता
पीएम केयर फण्ड से स्थापना
ये बाहरी वातावरण से ऑक्सीजन बनाता है
कब स्वीकृत हुए थे
पहला पीएसए प्लांट 25 मई 2021 को
दूसरा पीएसए प्लांट 29 जून 2021 को
16 अगस्त 2021 और 18 अगस्त 2021 में जिला अस्पताल में पहुंचे थे
ऑक्सीजन की प्योरिटी जांची जाती हैै
तीनों प्लांट वर्तमान में रनिंग में है


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएम हेल्पलाइन एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना से जुड़े प्रकरणों की समीक्षा के दौरान श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन ने लंबित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।