सतना में गंदे और बदबूदार पेयजल की लगातार शिकायतों पर महापौर ने समीक्षा बैठक कर जिम्मेदारों को चेतावनी दी। शुद्ध जलापूर्ति जल्द सुनिश्चित नहीं होने पर परिषद बुलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहरवासियों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए सोमवार को महापौर योगेश ताम्रकार ने शहर की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों को शुद्ध व पर्याप्त पानी उपलब्ध कराना नगर निगम की पहली प्राथमिकता है। पेयजल व्यवस्था के संचालन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा महापौर ने विस्तार पूर्वक की, साथ ही चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एमआईसी सदस्य व जलकर प्रभारी आदित्य यादव, नगर निगम की जल कर शाखा से जुड़े तकनीकी अमले की मौजूदगी में आयोजित बैठक में शहरवासियों को शुद्ध पेयजल कैसे उपलब्ध कराया जाएगा और गंदे पानी की सप्लाई क्यों हो रही है इन तमाम पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसके निराकरण के उपाय तलाशे गए। जिस पर बताया गया कि बारिश कम होने से एनीकेट में पानी कम है, जल कुम्भी और नालों के गंदे पानी की वजह से एनीकेट से ही गंदे पानी की सप्लाई हो रही है। इस पर बताया गया कि फिलहाल बाणसागर का पानी एनीकेट में लाकर गंदगी से कुछ हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। जहां तक फिल्टर प्लांट से शुद्ध पेयजल सप्लाई की बात है तो यहां से भी पानी शुद्ध नहीं हो पा रहा इसकी बड़ी वजह राजस्थान से आने वाली ‘बालू’ है जो फिल्टर प्लांट के पानी को शुद्ध करने में सहायक होती है। बताया जाता है कि फिल्टर प्लांट में लगे पानी शुद्ध करने के 9 ‘बेड’में इसी बालू का उपयोग कर पानी की गंदगी को साफ किया जाता है।
परिषद बुलाकर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी & समीक्षा बैठक के दौरान महापौर योगेश ताम्रकार ने पेयजल सप्लाई में लगी संविदा एजेंसी एवं निगम के तकनीकी अमले को चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की सप्लाई न शुरू हुई तो परिषद बुलाकर सब पर कार्रवाई की जाएगी।
लगातार आ रहीं शिकायतें
गौरतलब है कि शहर के तकरीबन सभी वार्डों से इन दिनों गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए महापौर और नगर निगम आयुक्त बीते दिनों एनीकेट और फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर चुके हैं और शहर में शुद्ध पेयजल सप्लाई के निर्देश भी दिए गए हैं। बावजूद इसके व्यवस्था में सुधार न आता देख सोमवार को महापौर योगेश ताम्रकार एक बार फिर से पीएचई शाखा से जुडेÞ तकनीकी अमले के साथ गंदे व बदबूदार पानी की सप्लाई व उसके निदान की समीक्षा की।
एक बेड को साफ करने में लगते हैं 3 से 4 दिन
बताया जाता है कि फिल्टर प्लांट के एक बेड को साफ करने में तीन से चार दिन लगते हैं और यहां 9 बेड हैं, इन बेडों में उपयोग होने वाला ‘बालू’ राजस्थान से आता है।
सम्पत्ति कर: जवाबदेही व जनहित सर्वोपरि
नगर निगम कार्यालय के महापौर कक्ष में महापौर योगेश ताम्रकार द्वारा संपत्ति कर की वसूली व डिमांड की समीक्षा की गई। महापौर ने विभागीय कार्यों की प्रगति, कर वसूली की स्थिति, राजस्व वृद्धि तथा नागरिकों को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई, साथ ही अधिकारियों को समयबद्ध, जवाबदेह एवं जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होेंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य है कि प्रत्येक नागरिक को सरल, सुगम एवं प्रभावी सेवाएं प्राप्त हों तथा शहर के समग्र विकास के लिए राजस्व व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। बैठक में विभाग से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मंगुभाई पटेल का कार्यकाल पूरा होने के बाद मध्यप्रदेश में नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित। जानिए संविधान के प्रावधान और पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के बालाघाट में गर्भवती महिला और उसके पति को थाने में पीटने के आरोपों के बाद भारी बवाल। किरनापुर थाने पर हजारों लोगों का घेराव, पथराव और पुलिस का लाठीचार्ज। जानिए पूरी घटना और एसआईटी जांच की अपडेट।
मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत वर्ग-2 और वर्ग-3 में पद बढ़ाने और द्वितीय काउंसलिंग शुरू करने की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन 26वें दिन भी जारी रहा।
भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जानिए सिंचाई परियोजनाओं, आदिवासी शिक्षकों और अन्य फैसलों की पूरी जानकारी।
सतना में बीबीए छात्रा से मारपीट के वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने चार युवतियों पर एफआईआर दर्ज कर पूछताछ की। मोबाइल जब्त कर साइबर सेल डिलीट डाटा रिकवर कर रहा है। युवक की भूमिका भी जांच में है।
करोड़ों खर्च के बावजूद सतना की सड़कें गड्ढों और जाम से बेहाल हैं। रीवा रोड पर दिनभर वाहनों का दबाव रहता है। बेसमेंट पार्किंग शुरू नहीं होने से सड़क किनारे पार्किंग और अव्यवस्था बढ़ रही है।
सतना से आठ किलोमीटर दूर छुलहनी क्षेत्र में 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर खराब होने से 300 घरों की बिजली सात दिन से बंद है। सामूहिक बकाये के बीच नियमित बिलधारकों की परेशानी ने जवाबदेही पर सवाल उठाए।
रेलवे ने रेल वन ऐप पर सीजन टिकट बुकिंग की सुविधा आसान की है। अब एक यूजर अपने टिकट समेत छह यात्रियों के लिए टिकट बना सकेगा। उम्र, वैधता और पहचान संबंधी नियम लागू होंगे।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को व्यंकटेश लोक में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम होगा। 10 हजार दीपों से परिसर सजेगा। सांसद, महापौर और जनप्रतिनिधियों ने तैयारियों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने कहा।
राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीएम ने कहा- सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने इंजीनियरिंग को नई दिशा दी थी। इंजीनियर में इंजन जैसी क्षमता होती है जो विकास को आकार देती है।