सतना जनसुनवाई में जिला अस्पताल के एमएलसी और भर्ती दस्तावेज न्यायालय भेजने की मांग उठी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि, बिजली, पानी, पेंशन और योजनाओं से जुड़ी शिकायतें भी आईं।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला अस्पताल में उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर फरियादिया सीता डोहर पति देवेंद्र डोहर निवासी ग्राम पिपरीटोला थाना सभापुर ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर डॉ सतीश कुमार इस के समक्ष आवेदन देकर जिला अस्पताल से संबंधित एमएलसी एवं भर्ती दस्तावेज न्यायालय भेजे जाने की मांग की है। कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में उपस्थित स्वास्थ्य प्रतिनिधि डीसीएम डॉ. ज्ञानेश मिश्रा को सीएमएचओ से चर्चा कर शिकायत के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।
क्या है मामला
फरियादिया के अनुसार वर्ष 2023 में घटना के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरसिंहपुर से उपचार कराया गया था तथा गंभीर चोटों के कारण उसे जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। 18 नवंबर 2023 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और 20 नवंबर 2023 तक उपचार चला और डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन अस्पताल द्वारा संबंधित एमएलसी और भर्ती से जुड़े दस्तावेज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं। इस संबंध में थाना सभापुर द्वारा भी दस्तावेज जिला अस्पताल से नहीं मिलने की बात कही गई। फरियादिया का कहना है कि न्यायालयीन मामले में दस्तावेज महत्वपूर्ण साक्ष्य हैं और इनके अभाव में उसे न्यायिक प्रक्रिया में नुकसान हो सकता है। फरियादिया ने बताया कि जनसुनवाई में यह दूसरी बार आवेदन दिया गया है। फरियादिया ने कलेक्टर से मांग की है कि जिला अस्पताल के अधिकारियों को निर्देशित कर संबंधित एमएलसी, भर्ती दस्तावेज और अन्य संलग्न अभिलेख आगामी 26 सितंबर 2026 तक न्यायालय के समक्ष भेजे जाएं, ताकि मामले में विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ सके।
भूमि विवाद, राजस्व रिकॉर्ड में सुधार के निर्देश
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने जिले के विभिन्न अंचलों से पहुंचे 121 आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आए आवेदकों ने भूमि विवाद, राजस्व रिकॉर्ड सुधार, सिंचाई, बिजली, पानी, सड़क निर्माण, पेंशन, छात्रवृत्ति, आवास योजना तथा अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें प्रस्तुत की। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर जितेन्द्र वर्मा, संदीप परस्ते द्वारा भी आवेदकों की समस्याएं सुनी गई।
लाड़ली बहना योजना का लाभ न मिलने की शिकायत
जनसुनवाई में माधवगढ़ से आए लगभग 2 दर्जन से ज्यादा महिलाओं ने लाड़ली बहना योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। महिलाओं का कहना था कि माधवगढ़ में 200 से ऊपर पात्र हितग्राही महिलाएं हैं लेकिन उन्हें किसी न किसी बहाने योजना की पात्रता से बाहर रखा जा रहा है। महिलाओं ने कलेक्टर को आवेदन देकर लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़े जाने की मांग की।
किसान की जमीन पर कब्जा कर तान दिया मकान
कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी के निर्देशन में अपर कलेक्टर संजना जैन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न अंचलों से आए नागरिकों से कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए। अपर कलेक्टर सुश्री जैन ने प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अमरपाटन अंतर्गत ग्राम पंचायत इटमा खजुरी के किसानों ने खाद-बीज की समस्या को लेकर आवेदन दिया। इसी तरह मैहर तहसील अंतर्गत ग्राम धतूरा में किसान की पुस्तैनी जमीन पर स्थानीय व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा कर मकान निर्माण कर रहा है। उक्त मामले में रोक लगाने एवं मामले की जांच कर अवैध कब्जा खाली कराने के लिए आवेदन दिया। इस तरह प्राप्त सभी आवेदनों पर सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को उक्त मामलों की जांच कर निराकरण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश की मंदसौर पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से एक करोड़ 29 लाख कैश पकड़ा है। रकम कार में अलग-अलग बॉक्स बनाकर छिपाई गई थी। मामले में उत्तर प्रदेश के दो लोगों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि रकम किसकी है, कहां से आई और कहां ले जाई जा रही थी।
भोपाल के मिसरोद इलाके में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के दौरान अभद्र व्यवहार करने वाले TI रतन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। 'जय जोहार' नारे को लेकर हुए विवाद और सरकार व विपक्ष की प्रतिक्रिया की पूरी विस्तृत जानकारी पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। रिटायर्ड आईएएस मलय श्रीवास्तव को अध्यक्ष बनाया गया है। जानिए आयोग के कार्य
सूचना का अधिकार कानून लागू होने के 21 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन देश में पारदर्शिता और न्याय की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पारदर्शिता पर काम करने वाले संगठन सतर्क नागरिक संगठन की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 30 जून 2026 तक देश के 28 सूचना आयोगों में 3,85,000 से अधिक अपीलें और शिकायतें लंबित हैं।
मध्य प्रदेश के देवास और इंदौर जिलों में लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर (पीटीसी) में पदस्थ हेड कांस्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के 15 ठिकानों पर बुधवार सुबह एक साथ दबिश दी गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने देर रात प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस सूची में 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, जिनमें से 6 जिलों में नए कलेक्टरों की पदस्थापना की गई है। इसके साथ ही कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई और अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
भाजपा महिला सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर जेएनयू सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आधुनिक होटल सुविधा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के उज्जैन सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।
मध्य प्रदेश में 27% ओबीसी आरक्षण के मामले पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल से चर्चा की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विशेष सत्र बुलाने की मांग की है।
ग्वालियर में 5500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एशिया के सबसे बड़े टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का 29 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह भूमिपूजन करेंगे। जानिए इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी पूरी जानकारी और रोजगार के अवसरों के बारे में।