सतना नगर निगम के विशेष सम्मेलन में बजट और सम्पत्ति कर वृद्धि को लेकर टकराव के संकेत हैं। विपक्ष संशोधन प्रस्ताव ला सकता है, जबकि पार्षद निधि और विकास कार्यों पर भी माहौल गरमाने की संभावना जताई जा रही है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नगर निगम का विशेष सम्मेलन मंगलवार को 11.30 बजे आयोजित किया जाएगा। पहले यह 30 मार्च को आयोजित किया जाना था लेकिन महावीर जयंती के अवकाश के चलते अब यह सम्मेलन 31 मार्च को होग। विशेष सम्मेलन के लिए दो प्रस्ताव लाए गए हैं। पहला प्रस्ताव तो बजट से जुड़ा है,जबकि दूसरा प्रस्ताव सम्पत्ति कर की दरों में वृद्धि का है। इनमें से सम्पत्ति कर के मुद्दे पर जमकर हंगामा हो सकता है। बताया तो यहां तक जा रहा है कि बजट पर विपक्ष संशोधन प्रस्ताव ला सकता है। बजट को लेकर हुई देरी से सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों पार्षदों में आक्रोश है। पार्षदों की मानें तो इतने कम समय में वे बजट के प्रावधानों को कैसे पढ़ेंगे और यदि उन्हें कुछ संशोधन करवाना है तो कैसे कराएंगे?
पार्षद निधि पर भी गर्मा सकता है माहौल
इस बीच बजट प्रस्तावों पर चर्चा से पहले पार्षद निधि पर भी गंभीर चर्चा हो सकती है। निकाय से जुड़े सूत्रों की मानें तो निगम के विशेष सम्मेलन में वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा के पहले भाजपा से जुड़े पार्षद नगर निगम कमिश्नर शेर सिंह मीना से मुलाकात कर सकते हैं। ये पार्षद, पार्षद निधि के संबंध में उनसे चर्चा करेंगे । गौरतलब है कि विकास कार्यों की फाइलों को लेकर एमआईसी की बैठक में भी गंभीर चर्चा हुई थी, माना जा रहा है कि वार्डों में विकास की अटकी फाइलें करने पर कमिश्नर से पार्षद चर्चा कर सकते हैं और उन्हें उनके वार्ड से जुड़ी विकास की फाइलों को करने का आग्रह कर सकते हैं।
वापस ली जाए सम्पत्ति कर की प्रस्तावित बढोत्तरी
विशेष सम्मेलन में शामिल दूसरे एजेंडे सम्पत्तिकर की दरों में बढोत्तरी के प्रस्ताव पर जहां जमकर हंगामा हो सकता है वहीं नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामकुमार तिवारी ने प्रस्तावित वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। पूर्व पार्षद व पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री तिवारी ने कहा कि एमआईसी द्वारा सम्पत्ति कर की दरों में की गई दस फीसदी की वृद्धि को वापस लिया जाए। श्री तिवारी ने कहा कि निगम की आय बढ़ाने के नाम पर सम्पत्ति कर की दरों में दस फीसदी की वृद्धि किसी भी तरह न्यायोचित नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निगम की आय बढ़ाने के लिए सम्पत्ति कर की वसूली पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में बड़ी-बड़ी संस्थानों के लाखों बकाया हैं लेकिन उनसे वसूली नहीं हो पा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।