सतना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर लापरवाही एनएचएम की जांच में सामने आई। कुपोषण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की निगरानी में कमी और अस्पतालों में अनियमितताओं पर छह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इस बात का खुलासा बीते दिनों सतना दौरे पर आई एनएचएम की राज्य स्तरीय टीम ने किया है। दरअसल, कुपोषण से जिले में मौत के मामले को लेकर एनएचएम की पांच सदस्यीय टीम बीते दिनों सतना जिले के दौरे पर आई थी। टीम ने अपने निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बरती जा रही लापरवाही से संबंधित एक रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर 6 लोगों को शोकॉज जारी किया गया है। इन सभी से 7 से 15 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोष जनक नहीं पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। जिन लोगों का कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है उनमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक से लेकर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं।
अनिवार्य गृह भेंट नहीं की गई
कुपोषण के मामले में बरती गई लापरवाही को एनएचएम की टीम ने गंभीरता से लिया है, टीम ने कहा कि सुरांगी में नवजात शिशुओं के जन्म के समय वजन क्रमश: 2 किलोग्राम एवं 1.9 किलोग्राम था जो एचबीपीएनसी दिशा निर्देशों के अनुसार उच्च जोखिम श्रेणी में आता है। इसमें अस्पताल से डिस्चार्ज होने के उपरांत सात दिनों तक प्रतिदिन एवं उसके बाद दूसरे दिन अनिवार्य रूप से गृह भेट की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। यहां ब्लाक कम्युनिटी मोबिलाइजर द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई।
इन पर भी पाई कमियां
राज्य स्तरीय टीम द्वारा 29-30 अप्रैल को जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में गंभीर अनियमितताएं एवं गुणवत्ता संबंधी कमियां पाई गई थीं।
राज्य स्तरीय टीम द्वारा आंगनवाड़ी सह ग्राम आरोग्य केन्द्र अर्जुनपुर के निरीक्षण के दौरान बुलाने पर भी कम्युनिटी हेल्थ आफीसर मौके पर नहीं आई थीं, अक्सर उन पर अनुपस्थित रहने का आरोप है एवं इनके क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर से शिशु का इलाज कराया गया।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक पर समीक्षा बैठकें आयोजित नहीं करने एवं सुरांगी निवासी विमला प्रजापति अनमोल पोर्टल पर दर्ज थी तथा एक उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला थी, बावजूद इसके न तो उसका समय पर प्रबंधन किया गया और न ही आवश्यक ट्रैकिंग की गई। जिले में एनएचएम से क्रय की जा रही सामग्रियों की जांच नहीं की जा रही।
खंड चिकित्सा अधिकारी मझगवां को जारी नोटिस में कहा गया है कि एनबीएसयू मात्र 80-90 वर्गफिट में संचालित किया जा रहा है जो मानकों के अनुरूप नहीं है। उपलब्ध दो रेडिएंट वार्मरों में से एक अक्रियाशील पाया गया तथा राज्य द्वारा प्रदत्त कुल 4 रेडियंट वार्मरों में से मात्र 2 के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
इन्हें नोटिस


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने 150 पुलिस निरीक्षकों (TI) को डीएसपी (DSP) के पद पर पदोन्नत किया है। 10 सितंबर 2026 को जारी आदेश और नई पदस्थापना की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश सरकार ने 2004 बैच के अनुभवी आईपीएस अधिकारी इरशाद वली को सागर रेंज का नया आईजी नियुक्त किया है। जानिए उनके अब तक के करियर, अनुभव और सागर में उनकी चुनौतियों के बारे में विस्तार से।
मध्य प्रदेश STF ने भोपाल में फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा किया है। एक ही पते से 70 से अधिक संदिग्ध पासपोर्ट जारी होने और असम-पश्चिम बंगाल कनेक्शन की पूरी खबर पढ़ें।
रीवा में नौ महीने से पेंशन नहीं मिलने से परेशान रिटायर्ड कर्मचारी कॉलेज की छत पर चढ़ गया। आत्महत्या की कोशिश से हड़कंप मच गया। प्राचार्य ने समझाइश देकर उसे नीचे उतारा, पेंशन प्रकरण भोपाल भेजा गया।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सभी इंटर्न डॉक्टर दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। मेडिकल टीचर एसोसिएशन ने समर्थन किया, ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, भोपाल लाठीचार्ज का विरोध हुआ।
उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के दौरान सती गेट के खड़े हनुमान मंदिर को हटाने के प्रयास पर विवाद गहरा गया है। साध्वी हर्षानंद गिरि ने सरकार को 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। जानें पूरी खबर, IIT इंदौर की जांच और सोशल मीडिया के जरिए उमड़ रही भीड़ की रिपोर्ट।
कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने योजनाओं की समीक्षा में पांच साल से पुराने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, फार्मर आईडी, राहत वितरण और आवास पूर्णता के निर्देश दिए। हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं के उपचार में लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
रीवा के जेल रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने आप के पूर्व नेता प्रमोद शर्मा समर्थकों संग प्रदर्शन करने पहुंचे। जबरन अस्पताल में प्रवेश के प्रयास पर पुलिस से बहस और धक्का-मुक्की हुई।
मध्य प्रदेश सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG पंप संचालकों को लंबित टैक्स असेसमेंट में बड़ी राहत दी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए स्व-घोषणा के आधार पर टैक्स निर्धारण की पूरी प्रक्रिया, पात्रता, दस्तावेज और नियमों की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
पन्ना के नवनिर्मित आयुष भवन में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने और दीवारों में सीलन की समस्या सामने आई। दस्तावेज व सामान बाहर निकालना पड़ा। विभाग ने हाउसिंग बोर्ड को मरम्मत पत्र भेजा।