सतना में हेल्प फॉर हेल्थ पैथोलॉजी लैब की ब्लड रिपोर्ट पर सवाल उठे हैं। महिला की रिपोर्ट में ओ पॉजिटिव और जिला अस्पताल की जांच में एबी पॉजिटिव बताया गया। परिजनों ने शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ब्लड ग्रुप जैसी महत्वपूर्ण जांच में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। शहर की एक पैथालॉजी लैब सवालों के घेरे में है। नगर निगम के सामने स्थित हैल्प फॉर हेल्थ पैथालॉजी लैब पर महिला की गलत ब्लड रिपोर्ट देने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद परिजनों द्वारा लैब पहुंचकर हंगामा किया गया। परिजन गुरूवार को सीएमएचओ कार्यालय में सीएमएचओ को लिखित शिकायती आवेदन सौंप कर कार्रवाई की मांग करेंगे। जानकारी के अनुसार नजीराबाद निवासी सोनू खान की सास का आॅपरेशन जिला अस्पताल में होना था। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील पांडेय द्वारा मरीज की ब्लड जांच कराने के लिए कहा गया था। परिजनों द्वारा बुधवार को नगर निगम के सामने स्थित हेल्प फॉर हेल्थ पैथालॉजी लैब से ब्लड संबंधी कई जांचें कराई गर्इं। मरीज का ब्लड गु्रप पैथालॉजी लैब द्वारा ओ पॉजटिव बताया गया। इसके बाद जब परिजन ब्लड लेने जिला अस्पताल पहुंचे और वहां क्रास जांच कराई तो महिला का ब्लड गु्रप एबी पॉजटिव बताया गया। दोनों रिपोर्टो में अंतर सामने आने पर परिजन नाराज हो गए और लैब पहुंचकर विरोध जताया।
विश्वसनीयता पर सवाल
ब्लड ग्रुप की रिपोर्ट में इस तरह का अंतर सामने आने पर जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि दोनों रिपोर्टो के अंतर का वास्तवित कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने बताया कि अब इस मामले की जांच के लिए सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला को शिकायती आवेदन देकर जांच की मांग की जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में करवा चौथ के दिन सनसनीखेज मामला सामने आया है। व्रत खोलने के बाद आपसी नाराजगी के चलते 22 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाई, तो वहीं सदमे में पति ने भी पेड़ से लटककर जान दे दी।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की एनएबीएच मान्यता के नवीनीकरण के लिए तीन सदस्यीय टीम 30 अक्टूबर से निरीक्षण करेगी। पिछली जांच में 60 आपत्तियां मिली थीं। डॉक्टरों, स्टाफ और मरीज सुविधाओं की व्यवस्था पर रहेगी नजर।
स्वामित्व योजना के तहत रीवा ने 22,482 के लक्ष्य में 16,612 रजिस्ट्रियां पूरी कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। बीमारियों और चोटों के बावजूद राजस्व अधिकारी व पटवारी शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने में जुटे हैं।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
जिला चिकित्सालय पन्ना की ई-हॉस्पिटल निविदा में 200 बिस्तरीय अस्पताल का पांच साल का अनुभव अनिवार्य करने पर विवाद गहराया। आरोप है कि शर्त से मौजूदा फर्म को लाभ और नई एजेंसियों को नुकसान होगा।
सतना के घूरडांग आदर्श नगर में पुरानी रंजिश को लेकर आधी रात घर पर पथराव और तोड़फोड़ हुई। तीन राउंड फायरिंग का आरोप लगा, हालांकि पुलिस को फायरिंग के साक्ष्य नहीं मिले। चार आरोपी नामजद।
सतना नगर निगम ने वार्ड 30 के मौजा महदेवा में बिना अनुमति विकसित हो रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। सड़कें हटाईं, प्लॉटों की मार्किंग मिटाई और प्लिंथ निर्माण ध्वस्त कर अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ सख्ती दिखाई।
हाईकोर्ट के निर्देश पर एमपी ट्रांसको ने सतना में बिजली लाइनों के प्रतिबंधित कॉरिडोर में निर्माण के खिलाफ अभियान तेज किया। पांच ट्रांसमिशन लाइनों के दायरे में मिले निर्माणकर्ताओं को 94 नोटिस जारी किए गए।
दीपावली मेले से पहले सतना-चित्रकूट मार्ग की बदहाली ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की परेशानी बढ़ाई। 20.64 करोड़ के निर्माण कार्य के बावजूद गड्ढे, धूल और ओवरलोडिंग ने गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े किए।
रेलवे टिकट चेकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने बॉडी वार्न कैमरे लगाएगा। भोपाल मंडल ने 56 कैमरों का ऑर्डर दिया है। वहीं यात्री सुरक्षा के लिए रात में मोबाइल चार्जिंग पर प्रतिबंध लागू किया गया।