सतना जिले में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 22 दुर्घटना बहुल क्षेत्र और 4 ब्लैक स्पॉट चिन्हित हुए जिन्हें 2 सप्ताह में खत्म करने का आदेश दिया गया। शहर में अतिक्रमण हटाने, बेसमेंट पार्किंग उपयोग सुनिश्चित करने और आटो-रिक्शा व ठेलों की शिफ्टिंग के निर्देश दिए गए। हिट एंड रन मामलों की समीक्षा भी हुई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस की अध्यक्षता में गुरूवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे ने बताया कि पूरे सतना जिले में ग्रामीण क्षेत्रों के सड़क मार्गों पर 22 दुर्घटना बहुल क्षेत्र और 4 ब्लैक स्पाट चिन्हित किये गये हैं। इसी प्रकार सतना शहर में सुगम यातायात के लिए ठेला, आटो सड़कों पर अतिक्रमण और बेसमेंट पार्किंग समस्या के प्रमुख बिन्दुवार विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिये गये। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि सतना शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने शहर के स्पाट निर्धारित कर राजस्व, पुलिस और नगर निगम संयुक्त रूप से चरणबद्ध रूप से कार्यवाही प्रारंभ करें। इसके पहले स्थानीय नागरिकों का सहयोग लेकर अतिक्रमण हटाने के संबंध में संबंधितों को चेतावनी दें। बेसमेंट पार्किंग के सदुपयोग के लिए संबंधित माल, हॉस्पिटल, औद्योगिक या व्यापारिक संस्थानों को प्रेरित करें। ऐसा नहीं करने पर संबंधितों को नोटिस देकर आवश्यक कार्यवाही करें। एसडीएम कार्यवाही का नेतृत्व करेंगे। बैठक में जिले के विभिन्न मार्गों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड एव साइनेज लगाने तथा ब्लैक स्पाट को खत्म करने संबंधित सड़क मार्ग एजेंसी को 2 सप्ताह का समय देने का निर्णय लिया गया।
चिन्हित होंगे यातायात में बाधक स्थान
पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने कहा कि शहर के नो एन्ट्री क्षेत्र में साइनेज लगाये। सतना शहर से निकलने वाले डिवाइडर युक्त मार्गो पर अनावश्यक कट पाइंट बंद किए जाएं। बेसमेंट पार्किंग को व्यवस्थित संचालन और बड़े प्रतिष्ठानों के सामने पार्किंग को व्यवस्थित रखने संचालकों से दो-दो गार्ड रखने की अपेक्षा की जाये। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस, नगर निगम और राजस्व अधिकारी एक बार यातायात के बाधक बाटल नेक स्थानों को चिन्हित करने और प्रस्तावित कार्यवाही के लिए संयुक्त भ्रमण निरीक्षण भी कर ले। वहां पर किये जाने वाले सुधारात्मक प्रस्ताव के बारे में भी समिति को अवगत कराये और कार्यवाही करें।
शिफ्ट होंगे आटो- रिक्शा एवं हाथ ठेला
कलेक्टर ने कहा कि सेमरिया चौक में व्यवस्थित यातायात के लिए सड़कों एवं किनारे पर आटो रिक्शा एवं हाथ ठेला के शिफ्टिंग के लिए नगर निगम टाउनहाल के समीप रिक्त भूमि पर अस्थाई व्यवस्था कराये। उन्होंने कहा कि नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता शहर के विभिन्न मार्गों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर और सतत रूप से करे। कलेक्टर ने कहा कि सतना शहर के प्रमुख मार्गो के गड्ढे आदि भरने की कार्यवाही शीर्घ पूर्ण की जाये।
हिट एंड रन मृतकों के 16 प्रकरण लंबित
सुरक्षा समिति की बैठक में ! कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने सतना जिले में हिट एंड रन के प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत होने और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में डीएसपी ट्रैफिक संजय खरे ने बताया कि हिट ! एण्ड रन के मृतकों के 16 प्रकरण और घायलों के 21 प्रकरण शेष लंबित है। अब तक 13 प्रकरण मृतकों के स्वीकृत और 5 प्रकरण घायलों के स्वीकृत किये गये हैं। अज्ञात मृतक के 3 प्रकरण है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 के 20 प्रकरणों में चार प्रकरणों में 8 लाख रुपए स्वीकृत किये गये हैं।। एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया ने। बताया कि अनुभाग रघुराजनगर तहसील के 13 प्रकरण स्वीकृत है। और 20 लंबित है। जिनमें 12 प्रकरण रघुराजनगर तहसील के है।
फिलहाल नहीं होगा नए स्टैंड से बसों का संचालन
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में बस ऑनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से सतना शहर के बस स्टैंड को नवनिर्मित आईएसबीटी बस स्टैंड में शिफ्ट किये जाने के संबंध में सुझाव भी लिये गये। कलेक्टर की मौजूदगी में बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश गौतम ने नए | बस स्टैण्ड में न जाने के ऑपरेटरों की समस्याएं बताईं। इस दौरान ट्रैफिक डीएसपी संजय खरे ने बसों के संचालन को लेकर बैठक में कुछ बातें रखीं जिस पर अध्यक्ष ने उन पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया। बस ऑपरेटरों के बीच शिफ्टिंग को लेकर सहमति न बन पाने पर फिलहाल नए बसों के संचालन का मामला अगली बैठक में चला गया।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर आयुक्त नगर निगम शेर सिंह मीना, अपर कलेक्टर विकास सिंह, एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया, एलआर जांगड़े, आरटीओ संजय श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण बीआर सिंह, तहसीलदार सौरभ मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल मौला परिसर के पास सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहली बार जुमे की नमाज अदा की गई। स्थानीय विरोध और सुरक्षा इंतजामों के बीच प्रशासन ने सर्वे नंबर 612 पर नमाज की व्यवस्था की।
हिंदी के दिग्गज साहित्यकार, पद्मश्री से सम्मानित और भोपाल हिंदी भवन के पूर्व निदेशक कैलाश चंद्र पंत का 90 वर्ष की आयु में निधन। मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई दिग्गजों ने जताया शोक
रीवा-इंदौर (महू) ट्रेन को भोपाल के समीप निशातपुरा स्टेशन पर ठहराव दिलाने की मांग फिर तेज हुई। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने पश्चिम मध्य रेलवे जीएम को पत्र लिखकर यात्रियों को सुविधा देने का आग्रह किया।
रीवा से भोपाल और कोलकाता के लिए प्रस्तावित हवाई सेवा 28 जुलाई को भी शुरू नहीं हो सकी। शेड्यूल और सब्सिडी प्रक्रिया लंबित होने से सेवा टली, अब लोगों की उम्मीदें अगस्त महीने पर टिकी हैं।
रीवा में 20 दिन पहले दफनाए गए अधेड़ का शव हत्या की आशंका पर कब्र से निकाला गया। फोरेंसिक विशेषज्ञ पोस्टमार्टम करेंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई और जांच करेगी।
सीधी जिले की छुहिया घाटी में तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो हिस्सों में टूट गया। हादसे में चालक गंभीर घायल हुआ, जबकि पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से यातायात जल्द बहाल कराया।
सिंगरौली के कुलकवार और बगदरा गांवों के ग्रामीण वर्षों से स्थायी पुल की मांग कर रहे हैं। बरसात में बांस के अस्थायी पुल से आवागमन मजबूरी बन गया है, जबकि प्रशासनिक आश्वासन अब तक अधूरा है।
पन्ना पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वालों की रेकी कर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पन्ना, रीवा, सीधी और दमोह में कई वारदातें कबूल कीं।
चित्रकूट में मोबाइल चोरी के संदेह में युवक को बिजली के खम्भे से बांधकर पीटने का वीडियो वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला और साथी के खिलाफ तथा महिला की शिकायत पर भी मामला दर्ज किया।
सतना जिले के 367 विद्यालयों ने प्रधानमंत्री पोषण योजना की मध्याह्न भोजन रिपोर्ट एमडीएम पोर्टल पर अपलोड नहीं की। नागौद और मैहर में सबसे अधिक लापरवाही सामने आई, जिससे निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए।