सतना-सेमरिया मार्ग के निर्माण के लिए 87.50 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं हुआ। जर्जर सड़क, गड्ढों और रखरखाव की कमी से ग्रामीणों व यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार
सतना से सेमरिया मार्ग तक का लगभग 35 किलोमीटर मार्ग पूरा न होने के कारण लोग नाराज हैं। बताया गया है कि इस मार्ग को पूर्ण करने के लिए प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024 -2025 में 87.50 करोड़ की स्वीकृत प्रदान की है, मगर प्रशासकीय स्वीकृति के बाद भी इसका निर्माण नहीं किया गया, जिस कारण यहां से गुजरने वालों को बेजा दिक्कतें हो रही हैं। बताया गया है कि एक तरफ सतना-सेमरिया मार्ग जर्जर है तो दूसरी तरफ सतना से सेमरिया मार्ग का लगभग 10 किलोमीटर का रीवा जिले में आने वाले हिस्से की सड़क चकाचक बन गई है।
यह मार्ग भी खस्ताहाल
आरोप लग रहे हैं कि सतना-सेमरिया मार्ग की तरह ही अबेर से देवरा रोड, बिहरा से रखौंधा रोड, टिकुरी से हरिहरपुर रोड की हालात भी खस्ताहाल है, जहां वाहन से गुजरने में दिक्कत तो हो ही रही है, साथ ही इस मार्ग में पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इन मार्गों में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण दो पहिया वाहन सवार आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।
अधिकारियों पर उठ रहे सवाल
इन मार्गों की हालात खस्ताहाल होने की वजह से लोग पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। आरोप है कि संबंधित अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे, जिस कारण अधिकारियों व ठेकेदार के बीच सांठगांठ की आशंका सामने आ रही है।
नहीं हो रही कार्रवाई
लोगों की मानें तो इन मार्गों का ठेकेदार ने जब निर्माण कराया था तब से घटिया निर्माण की शिकायत लगातार की जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने आंख बंद कर ठेकेदार को मनमानी करने का मौका दिया, जिसका खामियाजा ग्रामीण जनता भुगत रही है। विभाग द्वारा गर्मी के समय में अगर सड़क का मेंटेनेंस नहीं किया गया तो बरसात में इन सड़कों पर चलना कितना भयाभय होगा, समझा जा सकता है। ग्रामीणों ने तत्काल रोड का मेंटेनेंस कराए जाने की मांग की है।

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह