सतना के टिकरिया गांव में खेलते समय 6 वर्षीय अमन रावत सरिया पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज टीम ने तत्काल ऑपरेशन कर मासूम की जान बचाई, हालत स्थिर है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
लापरवाही और मासूमियत का खतरनाक संगम शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में बदल गया, जब 6 वर्षीय अमन रावत खेल-खेल में गंभीर रूप से घायल हो गया। मझगवां अन्तर्गत टिकरिया निवासी अमन घर के बाहर सरिया लेकर खेल रहा था, तभी अचानक गिरने से लोहे की सरिया उसके अंडकोश में जा घुसी। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में सनसनी फैल गई जिसका इलाज मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल में किया गया।
मझगवां पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
बताया गया है कि हादसे के वक्त बच्चा बिना निचले वस्त्र पहने खेल रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सरिया पर गिर पड़ा और सरिया शरीर के नाजुक हिस्से में धंस गई। मासूम दर्द से तड़पता रहा, जिसे तत्काल मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने लिया त्वरित निर्णय
जिला अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज की टीम ने बिना समय गंवाए बच्चे को इमरजेंसी में ही केस को हैंडल करने के लिए सहमति बनाई गई। सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. अनुराग जैन के नेतृत्व में डॉ. आनंद गुप्ता (सर्जन) ने तत्काल आॅपरेशन का फैसला लिया। टीम में डॉ. नीलेश पांडेय (एसआर) और डॉ. सौहार्द जैन (जेआर) भी मौजूद रहे। करीब आधे घंटे चले जटिल आॅपरेशन के बाद सरिया को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और मासूम की जान बचा ली गई। बच्चे को आॅपरेशन के बाद सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक यदि थोड़ी भी देर होती तो संक्रमण या अत्यधिक रक्तस्राव से स्थिति जानलेवा हो सकती थी, फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
मेडिकल कॉलेज आने के बाद हुए कई कठिन सफल ऑपरेशन
यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में बच्चों की सुरक्षा और अभिभावकों की सतर्कता पर सवाल खड़े करती है। घरों के आसपास खुले में पड़ी निर्माण सामग्री बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की टीम ने त्वरित निर्णय और सफल सर्जरी कर यह साबित कर दिया कि जिले में अब गंभीर मामलों का भी बेहतर इलाज संभव है। हाल के समय में लगातार जटिल ऑपरेशन सफल होने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा मजबूत हुआ है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राहुल गांधी ने इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान 'सिस्टम बनाम स्टूडेंट्स' विषय पर बात की। जानिए शिक्षा के बजट, अंधभक्तों पर टिप्पणी और छात्रों से जुड़ी बड़ी बातें।
सतना-मैहर में दिव्यांगों के 800 से अधिक पद रिक्त होने का दावा है। रोजगार और आरक्षण के लंबित पद भरने, आयोग गठन, प्रमाण-पत्र सत्यापन और योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की मांग उठी है।
चित्रकूट के थरपहाड़ गांव में बीमार युवक को अस्पताल पहुंचाने ग्रामीणों को कंधे का सहारा लेना पड़ा। सड़क सुविधा के अभाव ने स्वास्थ्य सेवाओं और विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सतना में 27 सितंबर को हृदय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम होगा। वरिष्ठ हृदय शल्य चिकित्सक डॉ. युगल किशोर मिश्रा युवाओं में बढ़ते जोखिम, शुरुआती लक्षण, आपातकालीन सहायता और सीपीआर की जानकारी देंगे।
दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर बढ़ती यात्री भीड़ के बीच रेलवे सतना होकर दो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। वहीं रीवा-जबलपुर शटल में एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
मध्य प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 7,400 से अधिक छात्रों को ई-स्कूटी और मोटराइज्ड वाहन की राशि ट्रांसफर की। जानें योजना के नए नियम, बजट और पूरी जानकारी।
मैहर के बिगौड़ी गांव में शराब पीने के दौरान विवाद के बाद युवक को मारपीट कर कुएं में फेंकने से मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, तनाव के चलते अतिरिक्त बल तैनात रहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सतना-मैहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपोत्सव, स्वच्छता और रक्तदान कार्यक्रम हुए। सतना में 67 हजार से अधिक, मैहर में 2.51 लाख से ज्यादा दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
स्टार समाचार ने 16 वर्ष पूरे कर 17वें वर्ष में प्रवेश किया। रेलवे स्टेशन पर समाचार विक्रेताओं के बीच स्थापना दिवस मनाया गया, मिठाई बांटी गई और घर-घर अखबार पहुंचाने वालों के योगदान को सम्मान मिला।
मानदेय वृद्धि, 25 हजार पर ईपीएफ और कलेक्टर रेट की मांग को लेकर कन्या कॉलेज में अतिथि विद्वानों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम से बातचीत बेनतीजा रही।