सतना जिले में गेहूं खरीदी की प्रक्रिया बेहद धीमी है। सात दिन में केवल 5.83 फीसदी स्लॉट बुक हुए हैं और 77 में से सिर्फ पांच केंद्रों पर खरीदी शुरू हो पाई है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
ले..दे..के बुधवार से इस रबी वर्ष की गेहूं खरीदी शुरू हो गई। 15 अप्रैल सरकार द्वारा मुकर्रर की गई तारीख थी। इसके लिए कागजों में उपार्जन केन्द्र बना दिए गए थे लेकिन स्थापना न आॅनलाइन किए गए हैं। यह प्रक्रिया स्लो एकदम स्लो है। जिस वजह से स्लॉट भी बुक नहीं हो पा रहे हैं। आलम यह है कि सात दिन बीत जाने के बाद मात्र 5.83 फीसदी स्लॉट बुक हो पाए । बाकी के किसान स्लॉट बुक करने के लिए इंटरनेट से जूझ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रबी विपणन वर्ष 2026-27 अंतर्गत गेहूं उपार्जन के लिए 57 हजार 3 सौ 99 किसानों ने पंजीकरण कराया है इसमें 9 अप्रैल से 15 अप्रैल की शाम 8 बजे तक 3 हजार 3 सौ 48 किसानों के ही स्लॉट बुक हो पाए। शेष अभी भी जूझ रहे हैं।
इन केन्द्रों में शुरू हुई खरीदी
सतना जिले के 5 केन्द्रों में शगुन के तौर पर गेहूं खरीदी शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार रामानुजम विपणन सहकारी संस्था टिकुरी, सेवा सहकारी समिति मेहुती, सेवा सहकारी समिति बेरहना हरिहरपुर, सेवा सहकारी समिति चूंद तिहाई, सेवा सहकारी समिति सितपुरा में ही खरीदी शुरू हो सकी। बाकी के 72 में खरीदी का कोई अपडेट नहीं मिल सका है। माना जा रहा है इनमें खरीदी शुरू नहीं हो सकी।
रामपुर में ज्यादा, मझगवां में सबसे कम
गेहूं बेचने की आतुरता सर्वाधिक रामपुर बाघेलान तहसील में देखने को मिली। जानकारी के मुताबिक रामपुर बाघेलान तहसील में सर्वाधिक 15 हजार 30, नागौद तहसील में 12 हजार 1 सौ 5, उचेहरा तहसील में 8 हजार 9 सौ 27, कोटर तहसील में 6 हजार 78, रघुराजनगर तहसील में 5 हजार 8 सौ 72, बिरसिंहपुर तहसील में 4 हजार 2 सौ 91, कोठी तहसील में 3 हजार 4 सौ 38 और मझगवां तहसील में सबसे कम 1 हजार 6 सौ 58 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
इस बार 2.66 लाख एमटी का लक्ष्य
रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए दोनों जिलों में गेहंू खरीदी के लिए 2.66 लाख मीट्रिक टन की उपार्जन का अनुमान लगाया गया है। इसमें सतना जिले में 2 लाख 7 हजार 3 सौ 19 मीट्रिक टन और मैहर जिले में 59 हजार 4 सौ 71 मीट्रिक टन गेहूं का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है। हालांकि रबी विपणन वर्ष 2025-26 में सतना जिले में 2 लाख 1 हजार 81 मीट्रिक टन और मैहर जिले में 57 हजार 7 सौ 40 मीट्रिक टन खरीदी की गई थी।
भंडारण की चुनौती बड़ी
गेहूं उपार्जन के बीच यह बात भी सामने आई कि इसका स्टोर कहां करेंगे। ऐसे में धान की मीलिंग और भंडारण पर नजर दौड़ाई गई। आंकड़ों के मुताबिक दोनों जिलों में 6 लाख 48 हजार 96 टन धान भंडारित है। यह मिलिंग के बाद की शेष मात्रा है। सतना में 4 लाख 52 हजार 5 सौ 17 टन और मैहर जिला में 1 लाख 95 हजार 5 सौ 79 टन धान भंडारित है। हालांकि विकल्प के रूप में साइलो बैग तैयार किए जा रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और 1989 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अनुराग जैन को देश के महत्वपूर्ण थिंक-टैंक नीति आयोग का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है।
सतना नगर निगम में आठ एल्डरमैन की नियुक्ति के साथ परिषद का राजनीतिक समीकरण बदला। एल्डरमैन बैठकों में जनहित के मुद्दे उठा सकेंगे, लेकिन उन्हें बजट, वित्तीय अधिकार और मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा।
सतना में जनसुनवाई के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों ने वेतन और ईपीएफ अनियमितताओं का मुद्दा उठाया। आशा कार्यकर्ता ने लंबित ज्वाइनिंग की गुहार लगाई, जबकि एक मां ने बीमार बेटे के इलाज के लिए रोजगार मांगा।
सतना फल-सब्जी मंडी में किसानों के लिए बनाई गई पानी की टंकी वर्षों से बंद पड़ी है। अब बच्चे उस पर चढ़ रहे हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बढ़ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
रेलवे ने 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए नई टोकन व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। स्वयं उपस्थित यात्रियों को एजेंटों से पहले प्राथमिकता मिलेगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और दलालों पर अंकुश लगेगा।
सतना-मैहर में खरीफ सीजन के लिए खाद का पर्याप्त भंडारण होने के सरकारी दावों के बावजूद बिक्री केंद्रों पर किसानों की लंबी कतारें लगी हैं। आंकड़ों में उपलब्धता और वास्तविक वितरण के बीच बड़ा अंतर सामने आया है।
दिल्ली में पीएम निवास के पास राहुल गांधी के प्रदर्शन के विरोध में भोपाल में भाजपाइयों ने कांग्रेस कार्यालय तक मार्च निकाला।
इंदौर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का उग्र प्रदर्शन। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर पहुंचे छात्रों पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार। विधानसभा में भी गूंजा मुद्दा।
जानिए मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन की मुख्य खबरें। कांग्रेस विधायकों का विरोध प्रदर्शन, चंबल परियोजना पर तीखी बहस और 7,765.76 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट पर पूरी जानकारी।
रीवा के समान थाना पुलिस ने वाहन चोरी और मोबाइल स्नैचिंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीन वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी के वाहन व लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया।