सतना जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को तीन माह बाद भी गणवेश की राशि नहीं मिली। शिक्षा विभाग की देरी से गरीब बच्चे फटे पुराने कपड़ों में स्कूल जाने को मजबूर हैं। 300 रुपये में एक जोड़ी ड्रेस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उद्देश्य उन्हें शैक्षणिक रूप से सशक्त बनाना है, लेकिन इन योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। जिले के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत अप्रैल माह में हो चुकी है, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी अब तक छात्रों को गणवेश नहीं मिल पाई है। मजबूरन विद्यार्थियों को पुराने, घिसे-पिटे व कई बार फटे हुए गणवेश में ही स्कूल जाना पड़ रहा है। अधिकांश अभिभावकों का मानना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ तभी सार्थक होगा जब वह समय पर और पूर्ण पारदर्शिता के साथ छात्रों तक पहुंचे। गणवेश वितरण में हुई देरी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाती है। शासन को चाहिए कि वह योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाए ताकि जरूरतमंद छात्र व अभिभावकों का भरोसा सरकारी तंत्र पर बना रहे।
महंगाई में 300 रुपये की ड्रेस कैसे संभव?
राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा इस वर्ष भी कक्षा 1 से 8वीं तक के विद्यार्थियों को गणवेश वितरित करने के बजाय उनके बैंक खातों में राशि भेजने का निर्णय लिया गया है। प्रत्येक छात्र को दो जोड़ी गणवेश के लिए कुल 600 रुपये दिए जाने हैं, यानि एक जोड़ी गणवेश के लिए 300 रुपये निर्धारित किए गए हैं। अभिभावकों का सवाल है कि मौजूदा महंगाई में क्या 300 रुपये में एक जोड़ी अच्छी गुणवत्ता की ड्रेस संभव है? बाजार में जहां कपड़ों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में इतनी कम राशि में ड्रेस खरीद पाना बेहद मुश्किल हो गया है।
अगले सप्ताह जारी हो सकती है राशि
जिला शिक्षा केन्द्र सतना से मिली जानकारी के अनुसार, गणवेश की राशि अगले सप्ताह तक छात्रों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा 'वन क्लिक' के माध्यम से यह राशि सीधे भेजी जाएगी। इस संबंध में जिला व राज्य स्तर पर कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हो चुकी है। जिला शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि छात्रों का डाटा वेरीफाई कर राज्य स्तर पर भेजा जा चुका है। हालांकि, कक्षा 1 में कुछ ऐसे विद्यार्थियों का प्रवेश भी हुआ है जिनकी समग्र आईडी नहीं बनी है। ऐसे छात्रों को 'पेंडिंग' सूची में रखा गया है और इन्हें दूसरे चरण में राशि प्रदान की जाएगी।
शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाजा गरीब बच्चों पर भारी
शिक्षा विभाग की लापरवाही और योजनाओं में हो रही देरी का सीधा असर उन गरीब और जरूरतमंद बच्चों पर पड़ रहा है जो पूरी तरह से सरकारी सहायता पर निर्भर हैं। कई माता-पिता का कहना है कि वे निजी स्कूलों की फीस वहन नहीं कर सकते, इसलिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजते हैं, लेकिन जब वहां भी सुविधाएं समय पर नहीं मिलतीं तो बच्चों का मन पढ़ाई से भटकने लगता है।
सीएम राइज स्कूलों में नहीं मिलेगी राशि
राज्य शिक्षा केन्द्र से प्राप्त आदेश के अनुसार, सीएम राइज (सांदीपनि), एकलव्य विद्यालय और कन्या शिक्षा परिसर स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को गणवेश की राशि नहीं दी जाएगी। इन स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को शासन द्वारा नि:शुल्क गणवेश उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को गणवेश के लिए स्वयं राशि जमा करनी होती है।
फैक्ट फाइल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में बीती देर रात 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं पांच लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना के बाद जहरीली शराब पीने की आशंका जताई जा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।