सिरमौर जलविद्युत परियोजना (टीएचपी) की दो यूनिटें जनवरी और फरवरी से बंद रहीं, जिससे शासन को लगभग 500 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ। वर्तमान में एक यूनिट अभी भी बंद है। यूनिट नंबर 3 का जनरेटर तीन साल में फिर से खराब हो गया है और इसका वायब्रेशन बंद नहीं हो रहा।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सात माह से बंद हुई टीएचपी की दो यूनिट फिलहाल शुरू हो गई हैं जबकि एक अभी भी बंद पड़ी हुई है। बंद यूनिटों से शासन को 500 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। खास बात यह है कि सिरमौर टीएचपी में बिजली बनाने के लिए लगाई गई तीन यूनिटें डेढ़ वर्ष तक बंद हुई थीं जिनसे करोड़ों का नुकसान हुआ था। यूनिट नंबर-3 का जनरेटर दगा दे गया और वायब्रेशन बंद ही नहीं हुआ, जिसे ओवरहॉलिंग में डाल दिया गया है। एक रनिंग में आ गई है लेकिन तीन नंबर यूनिट अभी भी बंद पड़ी है।
आपको बता दे कि सिरमौर में 105 मेगावाट की पानी से बिजली बनाने वाली तीन यूनिटें स्थापित हैं। यह यूनिट बारिश में सालों से एक साथ रन ही नहीं कर पाई। कोई न कोई यूनिट ठप ही रहती है। वर्तमान समय में भी एक यूनिट खुली हुई है। इसका सुधार और मेंटीनेंस चल रहा है। 15 दिन पहले बंद यूनिटों की संख्या दो थी। एक यूनिट सुधरने के बाद चालू हो गई। वर्तमान समय में दो चल रही हैं लेकिन यूनिटों के बंद होने से शासन को करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है। वर्तमान समय में जो यूनिट खराब है। वह तीन साल पहले भी बंद हुई थी। तब यह यूनिट करीब डेढ़ साल तक बंद रही। तब भी करोड़ों का नुकसान शासन को उठाना पड़ा था।
तीन साल भी नहीं चल पाई यूनिट नंबर-3
आपको बता दे कि तीन साल पहले भी यूनिट नंबर 3 बंद पड़ गई थी। इसके जनरेटर में खराबी आ गई थी। इसे तब भी पूरा खोला गया था। नए सिरे से सुधार कार्य किया गया था। यह यूनिट एक बार बनी थी। ट्रायल के बाद रनिंग में डाला गया था। फिर यह यूनिट ठप हो गई थी। दोबारा से खोलकर यूनिट नंबर 3 को सुधारा गया था। इस दौरान जनरेटर में खराबी सामने आई थी। भेल के इंजीनियरों ने सुधार कार्य किया था। तब भी जनरेटर का वायब्रेशन खत्म नहीं हुआ था। हालांकि आवाज हल्की थी। इंजीनियरों ने कहा था कि जब वायब्रेश की आवाज बढ़ेगी तब इसे दोबारा सुधारना पड़ेगा। तीन साल यह यूनिट चली लेकिन आवाज बंद नहीं हुई। आवाज बढ़ने पर जनवरी में इसे दोबारा खोल दिया गया। फिलहाल इसकी ओव्हर हॉलिंग का काम जारी है।
हर दिन 24 लाख यूनिट का नुकसान
टीएचपी सिरमौर में तीन यूनिट लगी हैं। एक यूनिट यदि फुल स्पीड में चलती है तो इससे एक दिन में करीब 24 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन होता है। अब ऐसे में शासन को होने वाले घाटे का अनुमान लगा सकते हैं। यदि एक यूनिट की कीमत चार रुपए भी जोड़ें तो यह नुकसान एक यूनिट से एक दिन का 1 करोड़ रुपए हो जाता है। जनवरी और फरवरी से जुलाई तक दो यूनिटें बंद थी। ऐेस में यह घाटा करीब 500 करोड़ रुपए तक पहुंच जाता है। यह नुकसान अभी जारी है। एक यूनिट अभी भी ठप है।
एक जनवरी व दूसरी फरवरी में हुई थी ठप
टीएचपी सिरमौर में यूनिट नंबर 3 जनवरी और यूनिट नंबर दो फरवरी में बंद हुई थी। इन दोनों यूनिटों को ओव्हर हॉलिंग में डाल दिया गया था। इसमें से एक यूनिट नंबर 2 तो मध्य जुलाई मे शुरू हो गई लेकिन यूनिट नंबर 3 का सुधार कार्य जारी है। भेल के इंजीनियरों को सुधारने की जिम्मेदारी मिली है। इसके फिलहाल बारिश के बाद ही शुरू होने की उम्मीद है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।