मैहर में सेंट माइकल स्कूल पर अभिभावकों को ड्रेस और किताबें खरीदने को मजबूर करने की शिकायत साबित होने पर शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दो लाख जुर्माने की चेतावनी दी है

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
निजी स्कूलों की मनमानी पर आखिरकार शिक्षा विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मैहर जिले के सेंट माइकल सीनियर सेकेंड्री स्कूल सोनवारी को ड्रेस और किताबें खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव डालने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत की जांच के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन पर 2 लाख रुपए की शास्ति लगाने की चेतावनी दी है। शिकायतकर्ता विकास पांडेय ने सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत में आरोप लगाया था कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के अभिभावकों पर स्कूल से ही ड्रेस और किताबें खरीदने का दबाव बनाता है। इतना ही नहीं, अभिभावकों को एक तय दुकान से सामान खरीदने के लिए बाध्य किया जाता है, जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
10 अभिभावकों ने दिए बयान
जांच के दौरान मौजूद 10 अभिभावकों ने भी कथित तौर पर यह स्वीकार किया कि उन्हें महंगी किताबें और ड्रेस स्कूल से लेने या फिर निर्धारित दुकान से खरीदने के लिए मजबूर किया गया। जांच में बुक पेमेंट से जुड़ा बैंक डिटेल भी संलग्न किया गया है, जिसमें श्री ज्यूस बेंजमिन के खाते में भुगतान होने का उल्लेख किया गया है।
जांच में सामने आई स्कूल की मनमानी
इस शिकायत की जांच के लिए गठित दल ने जब स्कूल में पड़ताल की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच अधिकारी प्राचार्य सांदीपनी शासकीय उमावि मैहर और प्राचार्य शासकीय हाईस्कूल मैहर द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में यह स्पष्ट किया गया कि संस्था द्वारा अभिभावकों पर ड्रेस और पुस्तकें खरीदने का दबाव डाला जा रहा था। जांच के दौरान स्कूल परिसर में किताबों के बंडल भी रखे मिले, जिससे यह संदेह और मजबूत हो गया कि स्कूल सीधे तौर पर किताबों के वितरण और बिक्री से जुड़ा हुआ था।
नियमों का खुला उल्लंघन
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अनुसार, स्कूल का यह कृत्य मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा अन्य संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम 2017 की धारा 6 और 9 तथा नियम 2020 के नियम 6(ग) का सीधा उल्लंघन है। शिक्षा विभाग ने माना है कि स्कूल की इस प्रक्रिया से अभिभावकों पर अत्यधिक आर्थिक दबाव पड़ा है और यह शासन के स्पष्ट निर्देशों के खिलाफ है।
नहीं तो होगी कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न संस्था पर 2 लाख रुपए की शास्ति अधिरोपित की जाए, साथ ही स्कूल को तीन दिन के भीतर अपना प्रतिवाद प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में साफ कहा गया है कि यदि समयसीमा में जवाब नहीं मिला या जवाब असंतोषजनक पाया गया, तो प्रस्तावित दंडात्मक कार्रवाई कर दी जाएगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।
इंडिगो एयरलाइंस ने 24 अक्टूबर से जबलपुर से इंदौर होकर हैदराबाद जाने वाली एकमात्र सीधी फ्लाइट को बंद करने का फैसला किया है। जानिए इसके कारण, व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव और नए कनेक्टिंग रूट के सुझाव
मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी डी.एड.-बी.एड. डिग्री के आधार पर 20 साल से नौकरी कर रहे 51 शिक्षकों पर होगी FIR। वेतन की होगी वसूली, जानिए पूरा मामला।