ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू को जेफरी एपस्टीन मामले में सार्वजनिक पद पर कदाचार और गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
रीवा के नेहरू नगर और फुलहा गांव में चोरी की बड़ी घटनाएं। अज्ञात चोरों ने नकदी और आभूषण समेत लाखों रुपये चुरा लिए।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश देते हुए कहा-प्रथम दृष्टया यह परिवार एक क्रिमिनल एंटरप्राइज की तरह काम कर रहा था।
जर्मनी में चोरों ने क्रिसमस की छुट्टी का फायदा उठाकर एक बैंक से कम से कम 30 मिलियन यूरो यानी (316 करोड़ 51 लाख 80,000 रुपए) मूल्य की नकदी और कीमती सामान चुरा ली। पुलिस को अब चोरी का पता चला। गुस्साए ग्राहक बैंक के सामने इकट्ठा हुए और नारेबाजी की।
बांग्लादेश में 2024 के छात्र आंदोलन का चेहरा रहे उस्मान हादी की हत्या के बाद सोमवार को एक और छात्र नेता पर अज्ञात हमलावरों के हमला किया है। इससे देश में तनाव और बढ़ गया है।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने 30 अनुभवी दूतावासों को उनके पद से हटा दिया है और उन्हें वापस बुला लिया है। जिन राजनयिकों को ट्रंप प्रशासन ने वापस बुलाया है, उनकी नियुक्ति बाइडन प्रशासन के समय हुई थी। ये सभी ट्रंप के दूसरे कार्यक्राल के दौरान भी बने हुए थे।
NPS New Rules 2025 में बड़ा बदलाव। अब 80% तक कैश निकासी, 100% इक्विटी निवेश, SUR से नियमित इनकम और 85 साल तक निवेश की सुविधा। जानिए पूरी डिटेल।
पुलिस ने अगर किसी को गिरफ्तार किया है और उसकी उम्र 18 साल से कम है, तो उस पर कितना भी संगीन आरोप क्यों न हो, वो व्यक्ति अग्रिम जमानत का हकदार होगा। यह फैसला हाल ही में कोलकाता हाईकोर्ट ने सुनाया है।
ऑपरेशन सिंदूर में भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को सरकार प्रमोशन पर प्रमोशन दिए जा रही है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद ही पाकिस्तान सरकार ने आर्मी चीफ असिम मुनीर को फील्ड मार्शल बनाया था, जो पाक सेना का दूसरा सबसे बड़ा पद है।
बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने पूर्व पीएम शेख हसीना के खिलाफ चल रहे मुकदमे की सुनवाई पूरी कर ली है। अब 13 नवंबर को सजा का ऐलान किया जाएगा। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप हैं। इनमें कई लोगों के उत्पीड़न और जबरन गायब करने जैसी घटनाओं में शामिल होने का आरोप शामिल है।






















