मुंबई के गोरेगांव पश्चिम स्थित भगत सिंह नगर में एक घर में आज शनिवार को तड़के करीब तीन बजे आग लग गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। घर में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
: सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर इंदौर में 'नर्मदा प्रवाह यूनिटी मार्च' का भव्य स्वागत हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पटेल को अद्वितीय व्यक्तित्व बताया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यूनिटी मार्च का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरुष ने रियासतों को एक कर अखंड भारत की नींव रखी और देश की विविधता को एकता में पिरोया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर भोपाल के शौर्य स्मारक पर एकता दिवस का कार्यक्रम हुआ। वहीं शौर्य स्मारक से लाल परेड ग्राउंड तक करीब दो हजार युवाओं ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है? जानें लौह पुरुष के योगदान, एकता के महत्व और 'रन फॉर यूनिटी' सहित अन्य आयोजनों के बारे में।
ब्रिटेन पुलिस ने उत्तरी इंग्लैंड में एक 20 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार के बाद लोगों से खास अपील की है। पुलिस ने कहा है कि अगर किसी को भी आरोपी कहीं दिखे तो इसकी सूचना दें। आरोपी शख्स इंग्लैंड का ही माना जा रहा है। अहम बात यह है कि पीड़िता भारतीय मूल की है।
देशभर की जेलों में अनगिनत कैदी सजा काट रहे हैं। जहां आलम यह है कि अधिकांश जेलों में क्षमता से अधिक बंदी हो गए हैंं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात पश्चिम बंगाल से सामने आई। जहां राज्य के कम और विदेशी कैदी सबसे ज्यादा है। यह खुलासा एनसीआरबी की रिपोर्ट में हुआ है।
लाख दावों और सख्ती के बाद भी राज्यों की विधानसभा हो या देश की लोकसभा, वंशवाद की बेल हर जगह लहलहा रही है। सत्ता में बैठा हर पांचवा नेता वंशवादी राजनीतिक की देन है। इसी तथ्य के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न गैर राजनीतिक पृष्ठभूमि के एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने की बात कही थी।
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि मानसिक तनाव से जूझते पिताओं का असर उनके बच्चों के सामाजिक, भावनात्मक और संज्ञानात्मक विकास पर पड़ता है, जो किशोरावस्था तक बना रह सकता है।





















