तिवनी गांव में मिले दंपती के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि पति ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।
भोपाल में ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम एम्स के डॉक्टरों की टीम द्वारा पूरा कर लिया गया है। आज शाम भदभदा विश्राम घाट पर अंतिम संस्कार होगा। जानिए SIT पूछताछ और 20 सवालों का पूरा सच।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
भोपाल की पिपलानी पुलिस पर एक बार फिर गंभीर लापरवाही के आरोप लगे हैं, खासकर इंजीनियर उदित गायकी की कथित पिटाई से हुई मौत के मामले के बाद। यह नया मामला 19 अक्टूबर की रात एक सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 55 वर्षीय शेफ राम बहादुर से जुड़ा है।
हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले की जांच के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने IG के नेतृत्व में SIT गठित की। पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार ने FIR को बताया अधूरा। परिजन हरियाणा DGP की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम न कराने पर अड़े।
चित्रकूट से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीलाशु चतुर्वेदी के घर काम करने वाली सुमन निषाद ने तीसरी मंजिल पर बाथरूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कराई गई। घटना में प्रयुक्त पिस्टल जब्त कर ली गई है, जिसका लाइसेंस पूर्व विधायक की पत्नी के नाम है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है और पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाई गई मादा चीता 'नाभा' की मौत हो गई है। वन विभाग के अनुसार, शिकार के दौरान गंभीर रूप से घायल होने से उसकी हड्डियां टूट गई थीं। इस घटना से 'प्रोजेक्ट चीता' को एक और बड़ा झटका लगा है।



















