प्रयागराज और कौशांबी सीमा पर स्थित मोहम्मदपुर गांव की एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ है। हादसे में 5 लोगों की मौत और 25 के घायल होने की खबर है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मालनपुर में गोदरेज की चौथी नई एकीकृत विनिर्माण इकाई का किया शुभारंभ। 450 करोड़ के निवेश से चंबल में रोजगार और औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति।
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने 'नशा मुक्ति अभियान 2.0' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 2 तस्करों को रंगे हाथों दबोचा और करोड़ों के माल के साथ केमिकल जब्त किए।
रीवा में पीएमएफएमई योजना के तहत कथित तौर पर कागजों में आइसक्रीम फैक्ट्री दिखाकर बैंक ऋण और सब्सिडी हासिल करने का मामला सामने आया। ईओडब्ल्यू जांच में अनियमितताएं मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
रीवा-मऊगंज एमडी ड्रग मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। जांच में विस्फोटक वाहनों से केमिकल सप्लाई के संकेत मिले हैं। यूपी और महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिलकर पूरे नेटवर्क की पड़ताल जारी है।
शिवपुरी में 2500 करोड़ की लागत से भारत का नया डिफेंस हब बनेगा। मिसाइल और अत्याधुनिक हथियारों के निर्माण से हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से 2 की मौत और 64 घायल। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने जाँच के लिए समिति गठित की।
रामपुर बाघेलान स्थित प्रिज्म जॉनसन सीमेंट फैक्ट्री में एसी कम्प्रेसर में विस्फोट होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गुजरात के सूरत में एक बड़ा हादसा सामने आया है। अश्विनी कुमार इलाके में ज्वेलरी निर्माण इकाई के ETP/सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।






















