रीवा और मऊगंज में 17 शराब समूहों की नीलामी से 526 करोड़ की कमाई हुई, 14 समूह आरक्षित मूल्य से अधिक में बिके जबकि तीन में घाटा हुआ, कुल कारोबार हजार करोड़ पार जाने की उम्मीद है।
ईडी ने जेपी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के दिल्ली जोनल आफिस से जारी बयान में बताया कि जेपी ग्रुप के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में प्रिवेंशन आफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत लगभग 400 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच किया गया है।
सतना-मैहर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कहीं बिना केंद्र स्थापित हुए खरीदी की तैयारी तो कहीं बिना तौल और मानक से अधिक वजन की शिकायतें मिली हैं। वायरल वीडियो के बीच कलेक्टर ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
रीवा में बीसी समूह के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। करीब 200 निवेशकों ने एक व्यापारी पर जमापूंजी हड़पने का आरोप लगाया है। वर्ष 2021 के बाद राशि न मिलने से आक्रोशित पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
ईडी ने रियल्टी कंपनी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज गौड़ को घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के लिए गिरफ्तार किया है। गुरुवार को आधिकारिक सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के समापन पर 15 नवंबर को 'जनजातीय गौरव दिवस' भव्यता से मनाने के निर्देश दिए हैं। 1 से 15 नवंबर तक होंगी विकास और शिक्षण संबंधी गतिविधियाँ।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल वुमेन हब के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश की 47% से अधिक स्टार्टअप में महिलाओं की हिस्सेदारी है और वे अब 'जॉब सीकर' नहीं, 'जॉब क्रिएटर' बन रही हैं। उन्होंने एमपी एक्सीलेंस अवार्ड-2025 प्रदान किए। जानें महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रदेश की प्रगति।
गूगल ने भारत में AI और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अगले 5 वर्षों में $15 बिलियन निवेश की घोषणा की है। यह अमेरिका के बाहर गूगल का सबसे बड़ा AI केंद्र होगा, जिसमें अडानी समूह के साथ देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर भी शामिल है।
9 अक्टूबर को रतन टाटा की पहली पुण्यतिथि पर जानें उनके जीवन के 5 सबसे बड़े मलाल: नैनो कार की विफलता, आर्किटेक्ट बनने का अधूरा सपना, निजी जीवन का अकेलापन और नैतिक व्यापार का संतुलन।
सतना जिले के मझगवां जनपद पंचायत के सरकारी विद्यालय हिरौंदी में मध्यान्ह भोजन वितरण में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। 59 बच्चों की उपस्थिति में केवल 40 बच्चों के लिए भोजन तैयार किया गया। कई बच्चों को खाना नहीं मिला और अधपकी दाल व कम मात्रा की सब्जी परोसी गई। निरीक्षण में गंदगी और लापरवाही मिलने पर मां शारदा स्व सहायता समूह को नोटिस जारी किया गया और एक दिन की राशि काटी गई। वहीं रीवा के सेंट्रल किचन में भी गंदगी व निम्न गुणवत्ता का भोजन मिलने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।






















