सीएम डॉ. मोहन यादव ने आज किसान और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री निवास से वर्चुअली जुड़कर कल से प्रारंभ हो रही गेहूं खरीदी प्रक्रिया पर चर्चा की। सीएम ने कहा प्रदेश में गुरुवार से गेहूं खरीदी आरंभ हो रही है। उन्होंने सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए सहज-सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सभी कलेक्टर और एसडीएम को दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के किसानों का हर तरह से कल्याण हमारी प्रतिबद्धता है। हमारी सरकार हर घड़ी किसानों के साथ है। प्रदेश में तय वक्त पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ कर दी जाएगी। उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन कराने वाले सभी किसानों का गेहूं खरीदा जाएगा।
मध्य प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग एक हजार 200 करोड़ का पूरक पोषण आहार आंगनबाड़ियों के माध्यम से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती, धात्री माताओं और किशोरियों को दिया जाता है। लेकिन अनियमितता की शिकायतों के कारण शिवराज सरकार ने एमपी एग्रो से यह काम लेकर महिला स्व-सहायता समूहों के महासंघों को सौंपा था।
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में अक्सर रेलवे ट्रैक पर पड़ी लकड़ी, पत्थर सहित अन्य वस्तुओं से हादसों की आशंका बनी रहती है। इस पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में रेलवे मित्र बनाए जा रहे हैं। ये ट्रैक पर कोई वस्तु पड़े होने की जानकारी रेलवे और जीआरपी को देंगे।
















