अमेरिका, इस्राइल और ईरान के मध्य छिड़े सैन्य संघर्ष के कारण खाड़ी देशों में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिसके चलते दुबई में मध्यप्रदेश के सैकड़ों लोग फंस गए हैं। इधर, मध्य-पूर्व में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए भारत सरकार ने देश के सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश एसटीएफ ने 3200 करोड़ के फॉरेक्स घोटाले में ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार किया। दुबई में बैठे मास्टरमाइंड लविश चौधरी के प्रत्यर्पण की तैयारी।














