नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है, जहां पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को जेन-जी आंदोलन से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 2025 में हुए प्रदर्शनों के दौरान युवाओं की मौत की जांच रिपोर्ट के आधार पर हुई। उनके साथ पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को भी हिरासत में लिया गया है।
केंद्र सरकार ने देशभर के 52 से ज्यादा उपभोक्ताओं को महंगाई का दिया है। जी हां... अगले महीने यानी अप्रैल से एनएच पर सफर करना महंगा हो जाएगा। सड़क परिवहन मंत्रालय ने फास्टैग एनुअल पास की कीमतों में 2.5 फीसदी इजाफा कर दिया है।
चीता पुनर्वास परियोजना के तहत तीसरे चरण में आठ चीते बोत्सवाना से लाए जा रहे हैं। इन्हें 28 फरवरी को कूनो नेशनल पार्क के बाड़े में मुक्त करने की तैयारी है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के साथ बोत्सवाना के राष्ट्राध्यक्ष डुमा बोका भी मौजूद रह सकते हैं। कार्यक्रम केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव की मौजूदगी में होगा।
मध्यप्रदेश में शिक्षण सत्र 2025-26 की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा 10 फरवरी से शुरू होने वाली है। परीक्षा में जिन शिक्षकों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, यदि वे ड्यूटी से इंकार करते हैं या अपनी ड्यूटी वाली जगह पर उपस्थिति नहीं होते हैं तो वे कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
महाशिवरात्रि पर 15 फरवरी को ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर 24 घंटे दर्शनार्थियों के लिए खुला रहेगा। इस वजह से प्रतिदिन रात साढ़े आठ बजे होने वाली शयन आरती नहीं होगी। महापर्व पर भगवान शिव भी रतजगा करेंगे। ज्योतिर्लिंग मंदिर की फूलों से सजावट की जाएगी।
मध्य प्रदेश में एलोपैथी के बाद अब यूनानी चिकित्सा पद्धति की उर्दू में होने वाली पढ़ाई भी हिंदी में करने और परीक्षा देने की सुविधा रहेगी। इसके लिए आयुष विभाग ने उर्दू पुस्तकों का हिंदी में अनुवाद कराया है। स्नातक (बीयूएमएस) प्रथम वर्ष में सात पुस्तकें लगती हैं। इनमें से पांच पुस्तकों का अनुवाद हो गया है।
आज यानी एक फरवरी-2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, घरेलू बजट और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक कई क्षेत्रों में बदलाव किया गया है।
टोल प्लाजा पर गाड़ी रुकी है, फास्टैग लगा है, पैसे भी हैं, फिर भी मशीन बीप करती है और आगे से आवाज आती है- केवाईवी अपडेट कराइए। अब इसी झंझट पर एनएचआई ने कैंची चला दी है। नए फास्टैग वालों के लिए वह नियम हटा दिया गया है, जिसने लाखों निजी वाहन चालकों का बीपी बढ़ाया हुआ था।
आगामी एक अप्रैल-2026 से नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा पर नकद भुगतान गुजरे जमाने की बात हो जाएगी। केंद्र सरकार ने टोल प्लाजा पर कैश लेन-देन को पूरी तरह बंद करने का फैसला किया है। अप्रैल के बाद टोल प्लाजा पर केवल फास्टैग और यूपीआई ही भुगतान के मान्य माध्यम होंगे।
दक्षिणी स्पेन में एक भीषण रेल हादसा हुआ, जब तेज रफ्तार यात्री ट्रेन पटरी से उतरकर विपरीत ट्रैक पर चली गई और सामने से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई। इस भीषण भिड़ंत में 22 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 100 के करीब यात्री घायल हो गए।






















