मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में रेत माफिया ने एक 32 वर्षीय वनकर्मी के सिर पर ट्रैक्टर ट्रॉली चढ़ाकर मार डाला। इस खूनी खेल से वन विभाग गुस्से में है। मामला बुधवार तड़के साढ़े 5 बजे का है। दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर चौराहा पर तैनात वन टीम ने अवैध रेत के ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की।
कनाडा के फोर्ट सेंट जॉन में हमले का शिकार हुए उज्जैन के गुरकीरत सिंह मनोचा का पार्थिव शरीर 21 दिन बाद स्वदेश लाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की
मध्यप्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला उजागर हुआ है। चार साल की एक बाघिन को यूरिया खिला कर मारा डाला और उसके शव को दफना दिया। दरअलस, बाघिन के गले में लगा रेडियो कॉलर दो दिन से सिग्नल नहीं दे रहा था।
ग्वालियर के खुर्दे वाला मोहल्ला स्थित राजश्री अपार्टमेंट के केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग। रहवासियों ने छत से कूदकर बचाई जान। पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन सफल।
राजधानी भोपाल में 10वीं के एक छात्र पर दो नाबालिग छात्रों ने पूल गेम खेलते समय चाकू और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 15 फरवरी की रात टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में हुई। आरोपियों ने आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में 30 सेकेंड में 27 बार चाकू और छुरी मारी।
मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र का आज यानी मंगलवार को दूसरा दिन है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मौजूदा वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेंगे। यह अनुपूरक बजट करीब 20 हजार करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इसके साथ ही आज आर्थिक सर्वेक्षण भी सदन के पटल पर रखा जाएगा।
उत्तरी लेबनान के त्रिपोली में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। यहां एक पुरानी जर्जर इमारत अचानक गिर गई। जिससे वहां रह रहे लोग उसकी चपेट में आ गए। हफ्ते भर में इस तरह की यह दूसरी घटना है। घटनास्थल पर बचाव दल बचे हुए लोगों की तलाश कर रहे हैं।



















