सुप्रीम कोर्ट में भोपाल की ट्विशा शर्मा के मौत केस की सुनवाई शुरू हो गई है। देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की विशेष पीठ आज इस मामले पर बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई कर रही है। सीजेआई ने कहा कि केस में दो-तीन अहम पहलू हैं।
मध्यप्रदेश में अब सरकारी स्कूलों की शिक्षा के आगे प्राइवेट का दबदबा सीमित नजर आने लगा है। नया शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार ने बच्चों की पढ़ाई और प्रवेश के लिए ताकत झोंक दी है। दरअसल, ग्वालियर-चंबल संभाग में इन दिनों एक बड़ा और अनोखा बदलाव देखने को मिल रहा है।
सरकार ने अब राज्य में जंगली भैंसा को पुनर्स्थापित किया है। आज यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कान्हा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचे, जहां उन्होंने 2000 किमी दूर असम के कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से लाए गए चार जंगली भैंसा को साफ्ट रिलीज किया।
मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के परिवार के हित में बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, अब तक सेवाकाल के दौरान किसी शासकीय सेवक की असामयिक मौत होने पर उनके परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि की अधिकतम सीमा मात्र 50 हजार थी।
देशभर में अपने नवाचारों के लिए चर्चित मध्यप्रदेश विधानसभा एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, राज्य विधानसभा पहली बार युवा विधायकों का सम्मेलन करने जा रही है। खास बात यह है कि सम्मेलन में मध्य प्रदेश सहित राजस्थान और छत्तीसगढ़ के 70 से ज्यादा विधायक शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज में हिस्सा लेने गई मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए उच्च स्तरीय प्रयास किए जिसके फलस्वरूप खिलाड़ी बेटी वापस भारत पहुंच गई है।
अगर लोगों सब्जी खरीदते समय यह सोचकर रुक जाते हैं कि कहीं इसमें मिलावट या रसायन तो नहीं, ये सेहत को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाएंगी तो यह खबर बहुत काम की है। दरअसल, मिलावटी सब्जी में कई तरह के रसायन होते हैं जो हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देशानुसार 25 से 27 जनवरी तक लोकभवन आमजन के लिए खोला जा रहा है। इन तीनों दिन नागरिक लोकभवन की ऐतिहासिकता, प्राकृतिक सौंदर्य एवं विशेष सजावट को करीब से देख सकेंगे। केंद्रीय संचार ब्यूरो और मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा राजभवन से लोकभवन विषय पर आधारित प्रदर्शनी विशेष आकर्षण रहेगी।




















